गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

कोरोना का सबसे बड़ा अटैक

 कोरोना का सबसे बड़ा अटैक

24 घंटे में सामने आए करीब 2 लाख मामले



एजेंसी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं और नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देशभर में पिछले 24 घंटे में 2 लाख नए मामले सामने आए हैं जबकि इससे पहले 14 अप्रैल को 1.85 नए मामले दर्ज किए गए थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,99,620 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है जबकि इस दौरान 1,037 लोगों की जान गई। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,40,70,300 हो गई है और 1,73,152 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2 लाख के करीब मामले सामने आए हैं, जबकि 10 दिन पहले देश में दैनिक मामले 1 लाख थे। यानी सिर्फ 10 दिनों में संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा एक लाख से 2 लाख पहुंच गया है। इससे पहले अमिरिका में दैनिक मामले 1 लाख से 2 लाख पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था। अमेरिका में पिछले साल 30 अक्टूबर को 1 लाख दैनिक मामले सामने आए थे, जो 20 नवंबर को 2 लाख को पार कर गए थे। अमेरिका में 8 जनवरी को एक ही दिन में रिकार्ड 3,09,035 मामले दर्ज किए गए थे।

देश में एक दिन में सामने आ रहे कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में से 80.8 प्रतिशत मामले 10 राज्यों से रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और केरल में रोजाना मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 35,78,160 हो गई, जबकि अब तक कुल 58,804 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 6,12,070 है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...