गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

रमजान के पाक महीने में रखा जाता है रोजा

 रमजान के पाक महीने में रखा जाता है रोजा



प0नि0डेस्क

देहरादून। इस्लाम के अनुसार रोजे रखने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार 610 ईसवी में जब इम्लामिक पैगंबर को पवित्र किताब कुरान का ज्ञान हुआ, उसके बाद से रमजान के महीने को पवित्र महीना माना गया।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना रमजान का होता है। रमजान को रमदान भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ये सबसे पाक महीना होता है। रमदान के पहले रोजे की तारीक चांद दिखने के बाद तय की जाती है। इस बार 13 अप्रैल को रमदान का चांद देखा गया और 14 अप्रैल को पहला रोजा रखा जा रहा है। चांद दिखने के हिसाब से रमजान का महीना कभी 29 तो कभी 30 दिन का होता है। 

रोजे रखने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार 610 ईसवी में जब इम्लामिक पैगंबर को पवित्र किताब कुरान का ज्ञान हुआ तभी से दुनियाभर के मुस्लमान कुरान उतारने की याद में रोजा रखते हैं। इसके बाद से रमजान के महीने को पवित्र महीना माना गया है।

इस पूरे महीने इस्लाम को मानने वाले लोग सूर्याेदय के साथ रोजे की शुरुआत करते हैं और सूर्यास्त की नमाज के साथ रोजा खोलते हैं। इसके अलावा इस महीने को इसलिए भी पाक माना जाता है क्योंकि इस महीने में पैंगबर साहब को अल्लाह ने अपने दूत के रूप में चुना था इसलिए इस महीने में रोजे रखना अनिवार्य माना गया है।

मुस्लमान समुदाय के लोग सूर्याेदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं। सूरज निकलने से पहले सहरी की जाती है, इसका मतलब है कि सुबह की अजान से पहले सहरी खा सकते हैं। सहरी के बाद सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। शाम को नमाज पढ़ने के बाद इफ्रतार करते हैं। 

रोजे के दौरान अपने मुंह पर कंट्रोल रखना होता है। इस दौरान किसी को भी तकलीपफ देने वाला काम नहीं करना होता। रोजे के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की मनाही है। रमजान के पाक महीने में रोजे रखने की छूट बीमार और किसी यात्रा पर गए व्यक्ति को दी गई है। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं, पीरियड्स होने पर और बच्चों को भी छूट दी गई है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...