बुधवार, 21 अप्रैल 2021

आम आदमी पार्टी ने दी शक्तिमान को श्रद्वांजलि

 आम आदमी पार्टी ने दी शक्तिमान को श्रद्वांजलि



संवाददाता

मसूरी। शहीद स्थल मसूरी में आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद अश्व शक्तिमान को उसके शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्वाजंलि दी गयी। ज्ञात हो कि शक्तिमान अप्रैल 2016 में अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए घायल हुये थे और 20 अप्रैल 2016 को शहीद हुए। 

इस मौके पर शक्तिमान को श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि शक्तिमान की कुर्बानी को भुला दिया गया है जो न्यायसंगत नही है। शक्तिमान को केवल पशु न समझा जाये बल्कि शक्तिमान भी एक जवान की तरह अपने कर्तव्य पर मुस्तैद था। अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद हुआ है। उसके बलिदान को सम्मान दिया जाना चाहिए।

पिरशाली ने कहा कि श्रद्वांजलि कार्यक्रम के माध्यम से हम संदेश प्रसारित करना चाहते हैं कि शक्तिमान की कुर्बानी को हल्के में न लिया जाये। उसका अवमूल्यन न किया जाये इसलिये हम मांग करते हैं कि उसकी प्रतिमा को किसी सार्वजनिक स्थान पर लगाया जाये और प्रतिवर्ष सरकार नही तो कम से कम उत्तराखण्ड पुलिस को उसके प्रति विशेष सम्मान प्रकट करते हुए उसका शहीदी दिवस को मनाना चाहिये।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...