शनिवार, 17 अप्रैल 2021

बदलने वाला है रसोई गैस सिलेंडर

 बदलने वाला है रसोई गैस सिलेंडर



ट्रांसपेरेंट होने के साथ ही नया होगा लुक

एजेंसी

नई दिल्ली। इंडियन आयल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब इंडेन की ओर से कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर पेश किए जा रहे हैं। यह सिलेंडर अभी दिल्ली और हैदराबाद में उपलब्ध है।

घर आने वाले छोटे या बड़े सिलेंडर लाल या नीले रंग के होते हैं। साथ ही लोहे के ये सिलेंडर काफी भारी भी होते हैं, जिन्हें उठाने में भी दिक्कत होती है लेकिन अब सिलेंडर को लेकर अनुभव बदलने वाला है क्योंकि अब भारी-भारी सिलेंडर का स्थान हल्के सिलेंडर लेने वाले हैं। इतनी ही नहीं ये सिलेंडर ट्रांसपेरेंट भी होंगे जिससे आसानी से पता लग जायेगा कि सिलेंडर खत्म हुआ है या नहीं।

खुद इंडियन आयल ने नए जमाने के नए सिलेंडर की जानकारी दी है और फोटो जारी कर बताया है कि यह सिलेंडर कैसा होगा। इंडियन आयल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब इंडेन की ओर से कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर पेश किए जा रहे हैं। यह सिलेंडर अभी दिल्ली और हैदराबाद में उपलब्ध है और इस सिलेंडर के लिए नजदीकी सिलेंडर विक्रेता से बात कर सकते हैं। बता दें कि यह सिलेंडर लोहे के सिलेंडर की तरह नहीं है बल्कि काफी स्टाइलिश है और दिखने में अलग है। इस सिलेंडर में पकड़ने के हैंडल से लेकर डिजाइन काफी अलग है।

इस सिलेंडर की खास बात ये है कि यह पुराने सिलेंडर के मुकाबले 50 फीसदी तक कम वजन के हैं साथ ही इनका लुक लोगों को पसंद आ रहा है। यह कम वजन में भी उपलब्ध हैं, जिससे छोटे सिलेंडर भी खरीद सकते हैं। इस सिलेंडर की पारदर्शी बाडी होने से सिलेंडर को बाहर से देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि अब एलपीजी का लेवल कितना है। इसके लिए सिलेंडर का वजन करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही सिलेंडर खरीदते समय भी लेवल देखकर ये खरीद सकते हैं।

ये सिलेंडर लोहे के नहीं होंगे, इससे घर में होने वाले जंग के निशान भी नहीं होंगे। ये सिलेंडर जंग फ्री होंगे, इससे आपको जंग की टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। ये सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में उपलब्ध होंगे। अगर घर में ज्यादा सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं है तो 10 किलो वाला ये छोटा सा सिलेंडर खरीद सकते हैं, जो किचन की शोभा बढ़ाने के साथ ही उपयोगी भी साबित होगा।

इंडियन आयल ने सुरक्षा को लेकर कहा है कि सेफ्टी हमारी पहली प्राथमिकता है और सिलेंडर को स्टाइलिश बनाने के साथ ही सेफ्टी के साथ ही कोई भी समझौता नहीं किया गया है और यह इस्तेमाल करने के लिए एकदम सुरक्षित है।

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...