रविवार, 4 अप्रैल 2021

दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें

 दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें

हमारी कुछ आदतें दिमाग को नुकसान पहुंचा रही



एजेंसी

नई दिल्ली। इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग दिमाग है। अधिकतर लोग अपने शरीर को सही रखने के लिए तो एक्सरसाइज करते हैं लेकिन दिमाग को सही और तंदरुस्त रखने के लिए कुछ नहीं करते। इतना ही नहीं हमारी कुछ आदतें भी दिमाग को नुकसान पहुंचा रही हैं। 

कई लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है लेकिन ज्यादा मीठा खाना दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। शोध में पता चला है कि ज्यादा मीठा या शुगर से शरीर की प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व सोखने की शक्ति कम हो जाती है। ऐसे में अगर ज्यादा मीठा खा रहे हैं तो संभव है कि दिमाग तक जरूरी पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते या बेहद कम मात्रा में पहुंचते हैं। इससे दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

नींद की कमी से भी दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। दरअसल पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेने से व्यक्ति को दिन में थकान, तनाव और यादाश्त की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इससे ब्रेन सेल्स भी डैमेज हो सकती हैं, ऐसे में इंसान की फैसले लेने की क्षमता, सोचने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है। 

काफी लोग हेडफोन में तेज आवाज में म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा करना दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तेज आवाज में म्यूजिक सुनने से कानों को नुकसान होता है। रिसर्च में पता चला है कि कानों की समस्या दिमाग से जुड़ी होती है। ऐसे में कानों की समस्या दिमाग की क्षमता को भी प्रभावित करेगी।

नाश्ता नहीं करने से दिमाग की क्षमता प्रभावित हो सकती है। नाश्ता नहीं करने पर बॉडी में ज्यादा ग्लूकोज बनता है, जो नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में अगर दिमाग को तंदरुस्त रखना चाहते हैं तो रोजाना नाश्ता करें। ज्यादा खाना खाने से भी ब्रेन को नुकसान हो सकता है। रिसर्च में पता चला है कि हाई कैलोरी डाइट लेने से हमारे दिमाग में यादाश्त की कमी हो सकती है। अगर आप भी ज्यादा खाना खाते हैं तो इसे तुरंत सीमित करें।

अक्सर लोग मुंह ढककर सोना पसंद करते हैं। इससे लोगों को आराम मिलता भी है लेकिन ये आदत दिमाग के लिए नुकसानदायक है। दरअसल मुंह ढककर सोने से  ब्रेन को कम ऑक्सीजन मिलेगी और ब्रेन के सही तरीके से काम करने के लिए दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलना जरूरी है।  


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...