सोमवार, 26 अप्रैल 2021

डबल मास्क पहनते समय कुछ बातों का जरूर रहे ध्यान

 डबल मास्क पहनते समय कुछ बातों का जरूर रहे ध्यान



एक अध्ययन में कहा गया है कि डबल मास्किंग से कोविड-19 वायरस के जोखिम को 95 फीसदी तक कम किया जा सकता है 

प0नि0डेस्क

देहरादून। कोरोना वायरस से बचने के लिए डबल मास्क का इस्तेमाल एक अच्छा तरीका है। ये संक्रमित होने की संभावनाओं को कम करता है। इसमें दो मास्क पहनने होते हैं। ये कोविड 19 के खिलाफ लड़ने में मदद करता है। अमेरिका सेंटर पफार डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की ओर से किए गए अध्ययन में कहा गया है कि डबल मास्किंग से कोविड-19 वायरस के जोखिम को 95 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

डबल मास्क लागाते समय ध्यान रहे कि मास्क चेहरे पर सही से फिट हो। अगर ये ठीक से फिट नहीं है तो ड्राप्लेट्स आसानी से अंदर और बाहर जा सकते हैं। ये खतरनाक साबित हो सकता है। मास्क लेयर संक्रमण से बचाव करने में मदद करता है क्योंकि ये ड्राप्लेट्स को रोकता है।

यूएस सीडीसी की ओर से की गए अध्ययन के अनुसार कोविड-19 को रोकने के लिए डबल मास्किंग बहुत प्रभावी साबित हो सकता है लेकिन ये तभी हो सकता है जब डबल मास्क ठीक से पहने।

ठीक से डबल मास्क पहनने के दो तरीके हैं। 

क्लाथ मास्क के साथ सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल करें- केवल कपड़े का मास्क पहनना इतना प्रभावकारी नहीं है लेकिन इस मास्क का इस्तेमाल अगर सर्जिकल मास्क के साथ करते हैं तो ये काफी प्रभावी साबित हो सकता है, जो संक्रमण से बचाने में मदद करेगा।

इसके लिए पहले सर्जिकल मास्क पहनना होगा। इसके बाद कपड़े वाले मास्क को इसके ऊपर लगाएं। सीडीसी के अनुसार ऐसे करने से सर्जिकल मास्क ड्राप्लेट्स को रोकता है। वहीं कपड़े वाला मास्क इसे फिट रखने में मदद करेगा।

सर्जिकल मास्क की लोब को बांध कर इस्तेमाल करें- कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए सर्जिकल मास्क को फोल्ड करना होगा। इसके बाद दोनों तरफ से मास्क को कानों के लोब से बांधना होगा। फिर मास्क को फोल्ड करें और दोनों तरफ से एक्स्ट्रा मटेरियल को अंदर की तरफ करें। इसके बाद मास्क को चेहरे पर लगाते वक्त नोज वायर को दबाएं और सही से इसे पहने। इसके लिए आप नोज वायर मास्क का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि बेहतर क्वालिटी का मास्क खरीदें।

अमेरिका सीडीसी के अनुसार डबल मास्क का इस्तेमाल करते वक्त दोनों मास्क सर्जिकल नहीं होने चाहिए। डबल मास्क पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें एन95 मास्क न शामिल हो।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है। 



माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...