रविवार, 4 अप्रैल 2021

सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ!

 सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ!

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी



एजेंसी। 

नई दिल्ली। मौसम विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में बारिश और बपर्फबारी का अनुमान है। केरल और कुछ अन्य राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ हिस्सों में मौसम तेजी से करवट लेगा। इसके कारण उत्तराखंड में 7 अप्रैल को बारिश हो सकती है।

बता दें कि राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश का अलर्ट है। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बारिश की चेतावनी है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कई राज्यों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलेगा। 4 अप्रैल को मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं 5 से 7 अप्रैल तक मैदानी व मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में 4 से 8 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है।



मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...