सोमवार, 31 मई 2021

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से शरीर पर पड़ते विपरीत प्रभाव

  फ्रिज का ठंडा पानी पीने से शरीर पर पड़ते विपरीत प्रभाव



प0नि0डेस्क

देहरादून। गर्मियों में अक्सर लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी अमृत के समान लगता है। फ्रिज के ठंडे पानी के बिना वह एक भी दिन या एक क्षण भर के लिए भी नहीं रह सकते हैं। गर्मियों में ठंडे पानी के बिना प्यास ही नहीं बुझती है लेकिन फ्रिज का ठंड़ा पानी पीने के कुछ दुष्प्रभाव है जिसके बारे में हमें पता होना चाहिये। 

फ्रिज के ठंडे पानी के पीने से प्यास तो बुझती है साथ ही साथ कुछ बीमारियां भी जन्म लेती है। फ्रिज के ठंडे पानी के पीने से बहुत सारी बीमारियां भी जन्म लेती है। ठंडे पानी के पीने से मनुष्य में कब्ज जैसी बीमारियां हो जाती है। उसके ठंडे पानी के पीने से पेट की जो आंतेंं, वह सिकुड़ जाती है। जिससे मनुष्य के पेट में खाना जल्दी से पच नहीं पाता और कब्ज की बीमारियां हो जाती है। जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

यह तो सुना ही होगा कि कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा जाता है। कब्ज से शरीर का पूरा तंत्र और पाचन क्रिया बिगड़ जाती है जिससे और कई बीमारियों की समस्या उत्पन्न होती है। ठंडे पानी के पीने से दिल पर बड़ा असर पड़ता है। ठंडे पानी के पीने से शारीरिक तंत्र में सिकुड़न आ जाती है। ऐसे में कोशिकाओं के बार-बार सिकुड़ने से शरीर के मेटाबालिज्म पर असर पड़ता है। इससे दिल की धड़कनों पर बहुत ही हानिकारक प्रभाव पड़ता है। 

फ्रिज के ठंडे पानी के पीने से गले में खराश हो जाती है जिससे गले में टान्सिल जैसी समस्या हो जाती है और सेहत हानिकारक हो जाती है। इसलिए फ्रिज के ठंडे पानी के पीने की वजह मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लिए लाभदायक होता है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...