गुरुवार, 24 जून 2021

जगदम्बा सरस्वती का 56वां स्मृति दिवस

 जगदम्बा सरस्वती का 56वां स्मृति दिवस



 संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका का 56वां स्मृति दिवस मनाया

संवाददाता

देहरादून। संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय देहरादून की मुख्य शाखा सुभाष नगर में 56वां स्मृति दिवस आनलाइन कार्यक्रम के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी (क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारीज, देहरादून क्षेत्र) ने कहा कि मां जगदंबा सर्व गुणों व विशेषताओं की खान थीं। वह बहुत ही गंभीर, शांतिपूर्ण, सहनशील, वात्सल्य व करुणा की देवी थी। वह सर्व आत्माओं की रुहानियत द्वारा पालना करती रही। सभी उनसे मातृत्व पालना का अनुभव करते थे।

वह कन्या होते हुए भी मां स्वरूप थी। जिसने भी उनकी पालना साकार में ली वह उस पालना को भूल नहीं पाते। लब्रह्माकुमारी संस्था में वह माताओं, कन्याओं में सबसे अग्रणी रही। छोटे, बड़े, बूढ़े सब उनके प्यार और वात्सल्य से प्रभावित होकर उनको मम्मा कहा करते थे। उनके स्मृति दिवस पर सभी ब्रह्माकुमारियों ने जगदंबा को श्रद्वासुमन अर्पित कर श्रद्वांजलि दी।

इस अवसर पर राजयोगी ब्रह्माकुमार सुशील भाई ने कहा कि भारत में देवी सरस्वती को विद्या की देवी के रूप में पूजा जाता है। भारत में विद्यालयों के नाम सरस्वती विद्या मंदिर, तथा कुछ बड़े सन्त महात्मा अपने नाम के पीछे सरस्वती शब्द का प्रयोग, सरस्वती देवी के सम्मान में प्रयोग करते है। सुशील भाई ने आनलाइन कार्यक्रम का संचालन किया।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...