रविवार, 18 जुलाई 2021

राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

 राज्य आंदोलनकारियों द्वारा एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन 

राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा



संवाददाता

हल्द्वानी। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों द्वारा एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि छूटे हुए आंदोलनकारियों को चिन्हित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने गैरसैण को शीघ्र स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग की। 

उन्होंने कहा कि 10 फीसदी आरक्षण लागू किया जाये। प्रदेश की सरकारी गैर सरकारी नौकरियों में 75 पफीसदी स्थाई युवाओं को रोजगार दिया जाये। पहाड़ी जिलों से हो रहे पलायन को रोका जाये। राज्य सरकार शीघ्र ही भू अध्यादेश कानून लागू करें और सरकार शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार कर उन्हें लागू करें अन्यथा चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सुयाल, अयोध्या प्रसाद केसरवानी, कमल जोशी, महानगर अध्यक्ष ब्रजमोहन सिजवाली, आनंद आर्य, हेम पाठक, उमेश चंद, मनोज, बीएन सुयाल आदि उपस्थित थे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...