सोमवार, 26 जुलाई 2021

अनिल वर्मा बने फेडरेशन आफ ब्लड डोनर्स आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव

 अनिल वर्मा बने फेडरेशन आफ ब्लड डोनर्स आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय  सचिव



संवाददाता

देहरादून। रक्तदान के क्षेत्र में राष्ट्र की अग्रणी संस्था फेडरेशन आफ ब्लड आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया एवं  नेशनल इंस्टीट्यूट आफ बायोलाजिकल्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में दार्जिलिंग में दो दिवसीय वेबिनार आयोजित किया गया। सत्र के दूसरे दिन एफबीडीओआई की वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2023 तक नई गवर्निंग बाडी के चुनाव भी हुए। चुनाव में  देहरादून के अनिल वर्मा को फेडरेशन का राष्ट्रीय सचिव चुना गया। 

गौर हो कि रक्तदान अभियान में राष्ट्रीय स्तर पर डा0 कार्ल लैंडस्टीनर अवार्ड से सम्मानित अनिल वर्मा ने 138 बार रक्तदान करने के साथ ही रक्तदाता प्रेरक के रूप में  राष्ट्रीय स्तर पर अति विशिष्ट योगदान दिया है। वेबीनार में देशभर के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान को सौ प्रतिशत करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही संगठन को और गतिशील  बनाने के लिए नई गवर्निंग बाडी का गठन किया।

एफ0बी0डी0ओ0आई0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 एन0के0 भाटिया ने अनिल वर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी को बधाई दीं। सचिव चुने जाने के उपरांत वर्मा ने समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान आंदोलन को और अधिक गतिशील बनाने का आश्वासन दिया।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page.पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...