सोमवार, 23 अगस्त 2021

जोहड़ी गांव के जंगल में किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

 जोहड़ी गांव के जंगल में किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम



सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एबियंस द्वारा लगाये गए बांस के पेड़ 

संवाददाता

देहरादून। सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एबियंस द्वारा जोहड़ी गांव के जंगल में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर 51 वृक्ष बांस के लगाये गये ताकि जंगलों में बांस की पैदावार को बढ़ाया जा सके। वृक्षारोपण के इस अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर तथा समस्त सदस्यों के साथ दून वैली मेल समाचार पत्र के संपादक कांति कुमार ने भी सहयोग प्रदान किया।

कांति कुमार ने समिति के अध्यक्ष तथा संस्थापक राम कपूर से जोहड़ी गांव के जंगल में बांस के वृक्ष लगाये जाने हेतु निवेदन किया। जिसे स्वीकार करते हुए समिति द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया और बांस के 51 वृक्ष रोपित किये गये। 

इस अवसर पर समिति के सदस्यों को वृक्षों को लगाने, बचाने और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया गया। वृक्षारोपण के इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा लाकडाउन के नियमों का पूर्णतः पालन किया गया। समिति द्वारा वर्ष 2021 का यह छठवां वृक्षारोपण अभियान है। समिति द्वारा इस मानसून सत्र में अभी तक 750 से अधिक वृक्ष विभिन्न क्षेत्रों में रोपित किये जा चुके हैं।



वृक्षारोपण अभियान में अमरनाथ कुमार, शम्भू शुक्ला, रंदीप अहलूवालिया, जे0पी0 किमोठी, आर0के0 हाण्डा, अनुराग शर्मा, हर्षवर्धन जमलोकी, आलोक आहूजा, विरेन्द्र कुमार, गगन चावला, हृदय कुमार, शिवम शुक्ला, सुंदर शुक्ला आदि मौजूद रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...