रविवार, 29 अगस्त 2021

श्रमिक संगठनों एवं कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

 श्रमिक संगठनों एवं कर्मचारियों  का धरना प्रदर्शन



सरकार की नीतियों के विरुद्व, वेतन कटौती व उत्पीड़न का कार्य बहिष्कार 

संवाददाता

डोईवाला। चीनी मिल श्रमिक संगठनों एवं कर्मचारियों ने राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्व, वेतन कटौती एवं कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इस दौरान उनको समर्थन देने कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षा प्रतिनिधि सागर मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, किसान मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष उम्मेद बोरा, राजीव गांधी संगठन प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल सहित विभिन्न कांग्रेसी मौजूद रहे।

डोईवाला चीनी मिल के श्रमिक संगठनों एवं कर्मचारियांे ने राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्व कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। डोईवाला चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं चीनी मिल एम्पलाई यूनियन के अध्यक्ष सुभाष पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार व शासन के अधिकारियों द्वारा प्राइवेट चीनी मिलों के प्रबंधकों के प्रभाव में कार्य किया जा रहा है। 

यही वजह है कि सरकारी व सहकारी चीनी मिलों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी व उनके अन्य पूर्वर्ती मांगों को पूरा करने के बजाय वेज बोर्ड के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओं को काटने का कार्य करने जा रहा है जिससे चीनी मिल कर्मचारियों में राज्य सरकार व शासन अधिकारी के प्रति आक्रोश है। भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री अवधेश कुमार एवं श्रमिक संगठन महामंत्री व प्रदेश संयोजक विजय शर्मा ने कहा कि गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, शासन एवं मिल प्रबंधक ने चीनी मिल वेज बोर्ड कर्मचारियों का पुनरीक्षित वेतनमान 1 अक्टूबर 2015 से श्रम विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर मिल कर्मचारियों को 3 माह के अंतराल में सम्पूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए थे। 

उनका कहना था कि प्रबन्धक द्वारा कर्मचारियों को 1 जनवरी 2017 से बढ़ा हुआ वेतनमान दे रहे है। वही दूसरी ओर प्रबंधन द्वारा 1 अक्टूबर 2015 से 31 दिसम्बर 2016 के एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। श्रमिक संघ अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र धीमान, प्रभु विश्कर्मा, प्रताप रावत ने कहा कि चीनी मिलों को घाटे से उभारने के लिए सरकार को कोई ठोस नीति बनानी चाहिए। चीनी के कम दामों से भी मिल को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की 2 चीनी मिले पूर्ण रूप से बन्द हो चुकी है। 

चीनी मिल कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा अपना फैसला जबरदस्ती थोप रही है। कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध कर रहे है। प्रदेश सरकार के द्वारा मिल कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं कांग्रेसियों ने कर्मचारियों को समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी श्रमिक कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

इस अवसर पर डोईवाला शुगर कंपनी के अधिशासी मनमोहन सिंह रावत ने श्रमिक संगठनों व कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि चीनी मिलों को न तो पीपीपी मोड में दिया जा रहा है न ही चीनी मिल कर्मचारियों का बढ़े हुए वेतन में से कटौती की जा रही है। शासन स्तर पर जो गठित कमेटी द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, उस निर्णय के आधार पर उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा उचित निर्णय निर्णय लिया जाएगा। 

धरना प्रदर्शन में अरविंद शर्मा, सतनाम सिंह, भूपेन्द्र रावत, विजय श्रीवास्तव, तपन सूद, पंकज गुप्ता, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, काशी, अशोक कुमार, टेक बहादुर, राकेश कोठारी, मानवेंद्र सिंह, मंजू देवी, परमजीत कौर, शांति देवी आदि श्रमिक मौजूद थे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...