सोमवार, 9 अगस्त 2021

मेडिकल वेस्ट प्लांट के विरोध में उतरा उक्रांद

 मेडिकल वेस्ट प्लांट के विरोध में उतरा उक्रांद 



कोडारना गांव में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का विरोध

संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि जब शहर वालों ने अपने इलाके में यह प्लांट नहीं लगने दिया तो बेचारे ग्रामीणों के सर पर लाकर यह बला डाल दी जा रही है। सेमवाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाएगा और यदि यह प्लांट निरस्त नही हुआ तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

उत्तराखंड क्रांति दल ने ग्रामीणों के साथ बैठक में समर्थन का भरोसा दिया। इस प्लांट के कारण ग्रामीणों के पेयजल स्रोत दूषित हो जाएंगे और वायु प्रदूषण के चलते गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो जाएगी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तथा अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ग्रामीणों के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, माजरी मंडल अध्यक्ष जीवानंद भट्ट, युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुश्री सीमा रावत, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती बीना नेगी, संगठन महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी, महामंत्री श्रीमती शशि बाला तथा सचिव श्रीमती सरिता गुसाईं, उत्तराखंड क्रांति दल युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल, सार्थक सेमवाल, राहुल रावत, उज्जवल कांबोज आदि शामिल रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...