सोमवार, 9 अगस्त 2021

सिटीजन्स फार क्लीन एंड़ ग्रीन एंबेयंस का वृक्षारोपण अभियान

 झाझरा रेंज की सुद्वोवाला बीट में वृहद वृक्षारोपण अभियान



सिटीजन्स फार क्लीन एंड़ ग्रीन एंबेयंस का वृक्षारोपण अभियान

संवाददाता

देहरादून। सिटीजन्स फार क्लीन एंड़ ग्रीन एंबेयंस ने झाझरा रेंज के सुद्वोवाला क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 100 वृक्ष रोपित किये गये, जिनमें मुख्यतः पीपल, कचनार, नीम, आंवला, हरङ, गुलमोहर, पिलखन, अमलताश इत्यादि वृक्ष शामिल थे। 

संस्था द्वारा इस वर्ष किया गया यह चौथा वृक्षारोपण अभियान है, जिनमें अभी तक 500 से अधिक वृक्ष विभिन्न क्षेत्रों तथा प्राथमिक विद्यालयों में लगाये जा चुके हैं। संस्था द्वारा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोगिन्दर सिंह पुण्डीर उपाध्यक्ष राज्य किसान मोर्चा को आमंत्रित किया गया। संस्था के अध्यक्ष तथा संस्थापक राम कपूर द्वारा जोगिन्दर पुण्डीर को अमलताश का पौधा भेंट किया गया तथा पुण्डीर ने संस्था के अध्यक्ष राम कपूर को पारिजात का पौधा भेंट स्वरूप दिया।

वृक्षारोपण अभियान में जोगिन्दर सिंह पुण्डीर के साथ राजेन्द्र सिंह रावत तथा झाझरा रेंज के उप रेंजर के0सी0 जोशी तथा वन आरक्षी श्रीमति रेणु जोशी ने भी अपनी सहभागिता कार्यक्रम में सुनिश्चित की। इस मौके पर मौजूद संस्था के समस्त सदस्यों तथा पदाधिकारियांे द्वारा लगाये गये वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया गया और लगाये गये वृक्षों को यदि भविष्य में कोई व्यक्ति नुकसान पहुंचाता है तो उसके विरुद्व कानूनी कार्यवाही किये जाने का प्रण लिया गया।

वृक्षारोपण अभियान में समिति के संरक्षक अमरनाथ कुमार, कोषाध्यक्ष शम्भू शुक्ला, संयोजक नितिन, अमर सिंह, स0 रणदीप सिंह अहलूवालिया, राजेश बाली, श्रीमति सीमा रावत, प्रवीन पासवान, सुश्री सोनिया, संदीप मेहदीरत्ता, प्रकाश राठौड, वीरेंद्र कुमार, आर0के0 हांडा, पं0 केवल शुक्ल तथा छोटे बच्चों में हृदय कपूर, शिवम शुक्ला, चेतन मेहंदीरत्ता के अलावा राजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...