सोमवार, 9 अगस्त 2021

बरसात में बढ़ जाता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा

 बरसात में बढ़ जाता है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा



प0नि0डेस्क

देहरादून। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानि यूटीआई, यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। नवजात और 5 से 6 साल के बच्चों को भी यह खतरा हो सकता है। यह बीमारी सबसे अधिक महिलाओं को होती है। बरसात के मौसम में उनके लिए परेशानी बढ़ जाती है। मौसम की नमी के चलते इंफेक्शन का रिस्क अधिक रहता है। यह खतरा वेजाइनल एरिया में महिलाओं को होता है। इस बारे में मुख्य तौर पर महिलाओं को जानकारी जरूर होना चाहिए। 

यह बीमारी दुनिया में करीब 70 फीसदी महिलाओं को कभी न कभी जरूर होती है। अगर साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है तब इस बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण है यूरिन को रोक कर रखना। इस वजह से इंफेक्शन अंदर ही किडनी में फैलने लग जाता है। साथ ही गंदी इंग्लिश टायलेट सीट पर बैठ जाना। इस वजह से किसी भी उम्र की महिला को इंफेक्शन हो सकता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के लक्षण

- यूरिन पास करते हुए जलन होना। इसका एक और बड़ा कारण है डिहाइड्रेशन यानि शरीर में पानी की कमी।

- यूरिन पास करने के दौरान तेज चुभन होना और जलन होना।

- यूटीआई का सबसे बड़ा कारण यूरिन का जोर से प्रेशर बनता है और सिर्फ कुछ बूंदे यूरिन आती है।

- मटमैले रंग में यूरिन का आना।

- मरीज को बहुत अधिक थकान, कमजोरी, कंपकपी रहना। ठंड लगकर बुखार आना।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव के उपाय

खूब पानी पिएंः पानी की कमी न होने से आप स्वस्थ रहेंगे, अन्य बीमारियों की चपेट में भी नहीं आएंगे। दरअसल पानी की कमी होने पर आपको पेट से संबंधित कई सारी समस्या होने लग जाती है। क्रैनबेरी का जूस पीने से यूरिनरी इंफेक्शन के खतरे में आराम मिलेगा। और जलन भी कम होगी। नारियल पानी का सेवन करना सबसे अधिक लाभकारी है। नारियल पानी पेट की जलन, पानी की कमी को पूरा करता है।

लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। इससे इंफेक्शन में राहत मिलेगी। हालांकि लहसुन गर्म होती है इसलिए डाक्टर की सलाह से लें।

धनिया पाउडर ठंडा रहता है। ऐसे में आप दूध में पाउडर को डालकर उबाल लें और रोज सुबह 1 गिलास पिएं। इसके अलावा आप धनिया और आंवले के चूर्ण को बराबर मात्रा में रात को भिगोकर रख दें और सुबह इस पानी को छानकर पी लें, जल्द आराम मिलेगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...