सोमवार, 30 अगस्त 2021

राज्यपाल द्वारा गोद लिये गये विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण

 राज्यपाल द्वारा गोद लिये गये विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण 



राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झाझरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम

संवाददाता

देहरादून। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झाझरा जोकि उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्या द्वारा गोद लिया गया है, में सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एबियंस संस्था ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर 75 वृक्ष विभिन्न प्रजातियों के लगाये गये जिनमें अमलताश, पीपल, पिलखन, आंवला, गुलमोहर, जकरैण्डा, तेजपात, रीठा, निम्बू, अर्जुन इत्यादि वृक्ष शामिल किये गये। वृक्षारोपण के इस अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर तथा समस्त सदस्यों के साथ-साथ राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झाझरा के प्रधानाध्यापक राजपाल चौहान, शिक्षक अर्जुन बिष्ट तथा आदर्श प्राथमिक विद्यालय सेलाकुई के शिक्षक सुशील सहगल ने सहयोग प्रदान किया।

समिति द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों को लगाये गये वृक्षों को बचाने तथा इनकी देखभाल करने का प्रण दिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चौहान द्वारा समिति के अध्यक्ष राम कपूर को सपफल वृक्षारोपण अभयान आयोजित किये जाने हेतु विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वृक्षारोपण के इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा लाकडाउन के नियमों का पूर्णतः पालन किया गया। समिति द्वारा वर्ष 2021 का यह 7वां वृक्षारोपण अभियान है। समिति द्वारा इस मानसून सत्र में अभी तक 900 से अधिक वृक्ष विभिन्न क्षेत्रों में रोपित किये जा चुके हैं।



झाझरा क्षेत्र के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झाझरा में किये गये वृक्षारोपण अभियान में संस्था के अमरनाथ कुमार, रंदीप अहलूवालिया, नितिन कुमार, जे0पी0 किमोठी, दीपक वासुदेवा, अमर सिंह, आर0के0 हाण्डा, अनुराग शर्मा, हर्षवर्धन जमलोकी, आलोक आहूजा, विरेन्द्र कुमार, अमित चौधरी, संदीप मेंहदीरत्ता, संदीप भाटिया, प्रकाश राठौड़, केवल शुक्ला आदि मौजूद रहे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...