रविवार, 10 अक्तूबर 2021

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए वृक्षमित्र डा0 सोनी का सम्मान

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए वृक्षमित्र डा0 सोनी का सम्मान



संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्र नगर वन प्रभाग टिहरी द्वारा मुनिकीरेती में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावर संरक्षण, संवर्धन, वृहद पौधारोपण, जंगलों में आगजनी घटनाओं को रोकने, पानी के जलस्रोतों को बचाने, वन्यजीवों की सुरक्षा करने तथा जन जन को जागरूक व प्रेरित करने के क्षेत्र में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी को प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा ने शाल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

गौर हो कि डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी पेशे से अध्यापक हैं और राजकीय इण्टर कालेज मरोडा सकलाना में प्रवक्ता भूगोल के पद पर कार्यरत हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के ऐसे रंग में रंगे जिन्होंने सर की टोपी से पांव के जूते तक पूरे हरे हो गए। वे उत्तराखंड के ही नही पूरे भारत का अकेले ऐसा शख्स है जो हरे वस्त्र धारण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी द्वारा शुरु किया गया पौधा उपहार में देने व जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा आज समाज में दिखने लगा है। यह डा0 सोनी की 30 सालों की मेहनत, त्याग व समर्पण हैं। 

इस दौरान उन्होंने डीएफओ व उप प्रभागीय वनाधिकारी को पौधा उपहार में भेंट किया। प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा ने जंगलों की हिफाजत करने व वन्यजीवों से मानव की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों की सराहना की और मानव वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन दरोगा, वन आरक्षी, आर0आर0टी0, दैनिक श्रमिक, वाहन चालक, स्थानीय लोगों व पर्यावरण एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 लोगों को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी बुद्वि प्रकाश, जुगल किशोर चौहान, देवेंद्र पुंडीर, वन दरोगा रामस्वरूप बिजल्वाण, अमित सकलानी, हीरासिंह पंवार, बसुंधरा परमार व अन्य मौजूद थे। 

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...