रविवार, 3 अक्तूबर 2021

कांग्रेस द्वारा खिर्सू में वृहद पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन

 स्थानीय जनता एवं महिलाओं की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह

कांग्रेस द्वारा खिर्सू में वृहद पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन



संवाददाता

पौड़ी गढ़वाल। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने खिर्सू में एक वृहद पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में खिर्सू ब्लाक के पूर्व सैनिक उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय जनता एवं महिलाओं के समूहों की उपस्थिति ने कांग्रेस पदाध्किारियों के उत्साह को परवान चढ़ा दिया।

अपने संबोधन में कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष कै0 बलबीर सिंह रावत ने कहा कि आप लोगों की मौजूदगी इस बात की गवाही है कि प्रदेश को परिवर्तन की बेहद जरूरत है और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना आवश्यक है। 

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पूर्व सैनिकों और महिलाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेगी। इससे पूर्व अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस कै0 बलवीर सिंह रावत ने पूर्व सैनिकों और महिलाओं को मिशन कांग्रेस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश को एक समावेशी सरकार प्रदान करेगी।

इस दौरान कर्नल मोहन सिंह रावत, सूबेदार मेजर सुदर्शन सिंह नेगी, सूबेदार मेजर चन्द्र मोहन भट्ट, हवलदार बलवीर सिंह पंवार, कै0 अजय रावत भी मौजूद थे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...