बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

गरीब दंपतियों की वृद्धावस्था पेंशन बहाली को मोर्चा की तहसील में दस्तक

 गरीब दंपतियों की वृद्धावस्था पेंशन बहाली को मोर्चा की तहसील में दस्तक



संवाददाता

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में घेराव कर प्रदेश के गरीब पति-पत्नी दोनों (दंपतियों) को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन बहाली को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह  को सौंपा।                  

इस दौरान नेगी ने कहा कि वर्तमान में गरीबों हेतु वृद्धावस्था पेंशन पति-पत्नी (दंपति) में से मात्र एक को ही मिलने का प्रावधान है, जबकि 4-5 वर्ष पहले तक पति-पत्नी  दोनों को पेंशन मिलती थी।                       

नेगी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि अगर एक परिवार में पति-पत्नी दोनों विधायक हैं तथा बेटे भी विधायक, सांसद हैं तो सबको पेंशन मिलती है, लेकिन जब गरीबों को कुछ देने की बात आती है तो उनका हक छीन लिया जाता है, जोकि सरासर गलत है। बड़े शर्म की बात है कि जब विधायकों, सांसदों को अपनी पेंशन, वेतन-भत्तों व सुविधाओं को बढ़ाना होता है तो एक ही झटके में बिल पास हो जाता है, लेकिन गरीबों के समय बजट, धन का अभाव हो जाता है।                        

नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा पति-पत्नी में से सिर्फ एक को ही पेंशन देने संबंधी फरमान से इनकी परेशानी में काफी इजाफा हो गया है। अधिकांश गरीब दंपत्ति इसी पेंशन के सहारे अपनी गुजर-बसर कर रहे थे। सरकार को गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए, ताकि गरीबों का बुढ़ापा आत्मनिर्भरता के साथ सम्मानपूर्वक कट सके।                    

घेराव में विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओपी राणा, मो0 गालिब, मो0 असद, मो0 इसरार, जय देव नेगी, जयकृत नेगी, परवीन शर्मा पिन्नी, सुशील भारद्वाज, सचिन शर्मा, टीकाराम उनियाल, संदीप ध्यानी, जयपाल सिंह, चौ0 मामराज, निर्मला देवी, सुनील पसबोला, अमित कुमार, कमल कुमार, संध्या गुलेरिया, सुषमा देवी, राजेश्वरी क्लार्क, जाबिर हसन, रवि कुमार, सुमेर चंद आदि शामिल थे।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...