सोमवार, 11 अक्तूबर 2021

पुरानी पेंशन बहाली एवं संगठन की मजबूती पर जोर

 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में बैठक आयोजित 



पुरानी पेंशन बहाली एवं संगठन की मजबूती पर जोर

संवाददाता

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के तत्वाधान में कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल, जनपद, ब्लाक पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने विचार रखे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने संगठन को मजबूत करने हेतु संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने एक टीम भावना से कार्य करने पर सभी को बधाई दी। प्रदेश महिला अध्यक्ष योगिता पंत ने सभी से संगठन हित में एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 डीसी पसबोला ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस दौरान वेबिनार में जुड़े नए साथियों का स्वागत किया गया तथा कुमाऊं मंडल महामंत्री सुबोध काण्डपाल और मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा सभी नए साथियों को संगठन को मजबूत करने हेतु अहम जिम्मेदारियां भी सोंपी।

बैठक में अल्मोड़ा से जिला उपाध्यक्ष रजनी रावत, त्रिवेंद्र सिंह, गणेश चंद्र, दयाल सिंह बिष्ट, मनोज रावत, गुरप्रीत कौर, जितेंद्र रावत, सुश्री मीना, अनामिका चंद, सुशील चंद्र, पिथौरागढ़ से बंशीधर जोशी, योगेश भारती, मुकेश उपाध्याय, नैनीताल जनपद से डा0 प्रदीप मेहरा, केडी सिंह, अमर चौधरी, चंपावत जनपद से दीपक जोशी, हीरा भट्ट, बागेश्वर जनपद से राजेन्द्र देव, भावना, उधमसिंहनगर से मोहन सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह आदि ने संगठन के प्रति अपना समर्पण व्यक्त कर संगठन को मजबूती से आगे बढाने की बात कही।

प्रांतीय प्रेस सचिव डा0 कमलेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनता  नेताओं के दोहरे चरित्रा को समझ चुकी है और पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर कर्मचारियों के साथ है। कुमाऊं मंडल महामंत्री सुबोध काण्डपाल ने कहा कि जनपद एवं विकासखंड स्तर पर भी नए सदस्यों को जिम्मेदारियां दी जायेंगी। मंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार बताया कि शीघ्र ही कुमाऊं मंडल में एक अधिवेशन किया जायेगा। जिसके विषय मंे अग्रिम बैठक में सूचना प्रसारित कर दी जाएगी।

वक्ताओं में नरेश कुमार भट्ट ने भी संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे साथियों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कुमाऊं कार्यकारिणी को बैठक के सपफल आयोजन हेतु बधाई दी एवं बैठक के समापन की घोषणा की।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे चंतअंजपलंदपेींदजण्चंहम पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...