शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

उत्तराखंड पुुलिस ने वाहन चालकों से वसूले 25.14 करोड़ रूपये

 उत्तराखंड पुुलिस ने वाहन चालकों से वसूले 25.14 करोड़ रूपये



2021 में 9 माह की अवधि में किये 4,48,212 वाहन चालान

उधमसिंह नगर पुुलिस ने कियेे सर्वाधिक 1,06,428 वाहनों का चालान

संवाददाता

काशीपुर। उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में 9 माह की अवधि में कुल 4,48,212 वाहन चालान किये तथा शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में 25,13,51,000 रूपये वसूले हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को पुुलिस मुुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोेकेट) ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोेक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूूले गयेे शमन शुल्क (जुर्माने) की धनराशि सम्बन्धी सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय के लोेक सूूचना अधिकारी/पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रो0/मार्ड0) सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस0 ने अपनेे पत्रांक 423/2021 से सम्बन्ध्ति विवरणोें की फोटो प्रतियां उपलब्ध करायी है। 

उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनवरी 2021 से सितम्बर 2021 तक 9 माह की अवधि में कुल 4,48,212 वाहन के चालान किये हैै तथा कुल 25,13,51,000 रूपये की ध्नराशि शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में वसूल की है।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये गये कुल 4,48,212 चालानों में सर्वाधिक 1,06,428 चालान उधमसिंह नगर जिले में, दूसरे स्थान पर 96,513 चालान देहरादून जिले में, तीसरे स्थान पर 61,520 चालान नैनीताल जिले में, चौैथेे स्थान पर 61,275 चालान हरिद्वार में 7,965 पौैड़ी में 22,962, अल्मोड़ा में 8,473, बागेश्वर में 7,325, पिथौैरागढ़ में 16,543 तथा चम्पावत में 10,277 वाहन चालान किये गये हैै। 

उत्तराखंड पुलिस द्वारा वसूलेे गये शमन शुल्क की कुल 25,13,51,000 की धनराशि में सर्वाधिक 7,07,15,000 की धनराशि उधमसिंह नगर जिले में, दूसरे स्थान पर 6,02,86,000 रूपये देेहरादून जिले में तथा तीसरे स्थान पर 3,23,76,000 रूपये नैनीताल जिले में व चौथे स्थान पर 2,72,60,000 रूपये हरिद्वार जिले में वसूले गये हैैं। अन्य जिलों में उत्तरकाशी में 23.45 लाख, टिहरी में 1,74,40,000, चमोली में 54.24 लाख, रूद्रप्रयाग में 36.25 लाख, पौड़ी में 96.60 लाख, अल्मोड़ा में 65.83 लाख, बागेश्वर में 35.49 लाख, पिथौैरागढ़ में 73.61 लाख तथा चम्पावत में 47.29 लाख रूपये का शमन शुल्क वसूला गया है।

वाहन चालानों के माहवार विवरण में जनवरी में 71,402, फरवरी में 61,917, मार्च में 53,104, अप्रैल में 31,216, मई में 29,247, जून में 43,818, जुलाई में 62,930, अगस्त में 55,173 तथा सितम्बर में 39,405 चालान किये गये है।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...