मंगलवार, 2 नवंबर 2021

डेंगू के प्रकोप से बचाने को मोर्चा ने डीएम से लगाई गुहार

 डेंगू के प्रकोप से बचाने को मोर्चा ने डीएम से लगाई गुहार       



# विकास खंड विकास नगर के जीवनगढ़, कुंजा ग्रांट व अन्य ग्रामों में डेंगू हुआ विकराल 
संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकास खंड विकासनगर के कई ग्रामों में डेंगू के प्रकोप से आमजन को बचाने हेतु जिलाधिकारी आर राजेश कुमार से वार्ता कर स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय कर इसकी रोकथाम व अन्य उपाय करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने  कार्रवाई का आश्वासन दिया।                     
नेगी ने कहा कि ग्राम जीवनगढ़ डेंगू की चपेट में काफी हद तक आ चुका है तथा एक-दो लोगों की मौत भी हो चुकी है तथा दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कई लोग स्वस्थ होकर आ चुके हैं। इसी प्रकार ग्राम कुंजा ग्रांट में भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं एवं अन्य ग्रामों में भी थोड़ा-थोड़ा इसका प्रकोप लगातार कुछ बढ़ रहा है।  नेगी ने कहा कि समय रहते इसकी रोकथाम जरूरी है एवं आमजन को भी सावधानी बरतनी जरूरी है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...