सोमवार, 1 नवंबर 2021

प्रेमनगर के स्वर्गाश्रम में 10वां वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

 प्रेमनगर के स्वर्गाश्रम में 10वां वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम



सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एंबियन्स द्वारा मानसून सत्र का 10वां एवं अंतिम वृक्षारोपण अभियान

संवाददाता

देहरादून। सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एंबियन्स द्वारा प्रेमनगर के स्वर्गाश्रम में मानसून सत्र 2021 का 10वां एवं अंतिम वृक्षारोपण अभियान किया गया। इस अवसर पर 108 वृक्ष लगाये गये, जिनमें 100 वृक्ष बांस के तथा अन्य पेड़ पीपल, पिलखन, तेजपात के रोपित किये गये। वृक्षारोपण के इस अभियान में समिति के अध्यक्ष राम कपूर तथा समस्त सदस्यों के साथ-साथ प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत, छावनी परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विनोद पंवार, प्रदेश महासचिव उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी जसविंदर सिंह गोगी तथा प्रेमनगर स्वर्गाश्रम के प्रधान फकीर चंद खेत्रपाल व बलविंदर मैनी ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।



समिति द्वारा प्रेमनगर स्वर्गाश्रम के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को लगाये गये वृक्षों को बचाने तथा इनकी देखभाल करने का प्रण दिलाया गया। स्वर्गाश्रम के प्रधान खेत्रपाल द्वारा समिति के अध्यक्ष राम कपूर को सफल वृक्षारोपण अभियान आयोजित किये जाने हेतु शुभकामनायें प्रदान की। समिति द्वारा वर्ष 2021 का यह 10वां एवं अंतिम वृक्षारोपण अभियान है। समिति द्वारा इस मानसून सत्र में अभी तक 1500 से अधिक वृक्ष विभिन्न क्षेत्रों में रोपित किये जा चुके हैं। स्वर्गाश्रम में नदी के किनारे लगाई गई लोहे की जालियों के किनारे किनारे बांस के वृक्ष रोपित किये गये, जो भविष्य में बांस के वृक्ष बड़े होने पर गरीब व्यक्तियों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में निःशुल्क प्रयोग में लाये जायेंगे।

प्रेमनगर स्वर्गाश्रम में किये गये वृक्षारोपण अभियान में सिटीजन्स फार क्लीन एंड ग्रीन एंबियन्स समिति के अमरनाथ कुमार, अमर सिंह, रणदीप सिंह अहलूवालिया, जेपी किमोठी, शम्भू शुक्ला, आरके हाण्डा, राजेश बाली, आलोक आहूजा, संदीप मेहदीरत्ता, प्रकाश राठौड, संदीप भाटिया, पं0 केवल शुक्ला स्वर्गाश्रम के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...