सोमवार, 27 दिसंबर 2021

ऐरी ने केएल आर्य को नैनीताल प्रभारी नियुक्त किया

 चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के मुद्दों और रणनीति पर चर्चा 



ऐरी ने केएल आर्य को नैनीताल प्रभारी नियुक्त किया

संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल क्लब में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के आगमन पर उक्रांद की एक सभा हुई जिसमें 2022 के चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के मुद्दों और रणनीति पर चर्चा की गई साथ ही केएल आर्य को नैनीताल प्रभारी नियुक्त करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी द्वारा अहम जिम्मेदारी सौंपी गईं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एडवोकेट हरिश चंद्र उर्फ राहुल जोशी को दल की सदस्यता दिलाई गई साथ ही कई अन्य लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण कीं इस अवसर पर ऐरी ने कहा कि उक्रांद एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ क्रांतिकारी दल भी है और हमने जो कहा वह करके दिखाया। राज्य बनाने के लिए हम दिलो जान से लड़े और अब राज्य बचाने के लिए भी यह मुहिम जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के 21 साल के धोखे का जवाब जनता इस बार क्षेत्रीय दल उक्रांद को जीता कर देगी। पूर्व विधायक नैनीताल डॉक्टर जंतवाल ने कहा कि उक्रांद क्षेत्रीय दल होने के नाते क्षेत्र की समस्याओं, दर्द को समझता है और इस बात को अब जनता भी समझने लगी है। इस बार जनता का भरपूर समर्थन उक्रांद के साथ है।

इस अवसर पर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्र शेखर कापड़ी, केंद्रीय सचिव युवा उत्तम सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष युवा अशोक बोहरा, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र आर्य, भुवन राम, मीना ममता, हेमा देवी, लीला देवी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...