गुरुवार, 6 जनवरी 2022

अक्टूबर 2005 के बाद की विज्ञप्ति से नियुक्त पाये कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन बहाली का लाभ देने की मांग

 अक्टूबर 2005 के बाद की विज्ञप्ति से नियुक्त पाये कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन बहाली का लाभ देने की मांग



संवाददाता
देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रांतीय पदाधिकारियों की आपातकालीन गूगल बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर डी०सी० पसबोला द्वारा की गई। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों के आधार पर नियुक्त हुए कर्मचारियों  की पुरानी पेंशन बहाली के कैबिनेट निर्णय का स्वागत किया गया।
5 जनवरी को हुई कैबिनेट में 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों के आधार पर नियुक्त एवं विभिन्न कारणों से नियुक्ति में छूटे कर्मचारियों की जीपीएफ आधारित पुरानी पेंशन व्यवस्था से जोड़े जाने का निर्णय लिया गया था।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है लेकिन 80000 राज्यकर्मी जो पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे, उनके हाथ निराशा ही लगी है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रांतीय उपाध्यक्ष योगिता पंत ने सरकार से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अगर वास्तव में कर्मचारियों का मन बदलना चाहती है तो सभी कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाल कर दी जानी चाहिए।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आईटी प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि हजारों कर्मचारी पेंशन की मांग कर रहे हैं लेकिन कुछ सौ कर्मचारियों की मांग मानकर सरकार ने हजारों कर्मचारियों की भावनाओं पर तुषारापात किया है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ0 कमलेश कुमार मिश्र ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार द्वारा कर्मचारी भावनाओं को आहत किया गया है, जिससे अधिकांश कर्मियों के मन में घोर निराशा है l
बैठक के अध्यक्ष प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने बैठक में हुए निर्णयों से प्रेस को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मोर्चा द्वारा 10 जनवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया जाएगा, जिसकी प्रतिलिपि वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह को भी भेजी जाएगी। पत्र में मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की एकमात्र मांग  रखी जाएगी तथा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह की हुई बैठक का प्रतिवेदन भी सार्वजनिक करने की मांग की जाएगी।
बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, गढ़वाल मंडल संरक्षक जसपाल सिंह रावत, गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट, कुमाऊं मंडल महासचिव सुबोध कांडपाल एवं गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष रश्मि गौड़ द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...