शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन आमंत्रित



एजेंसी

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। आवेदन/नामांकन केवल आनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और ूूूण्ंूंतकेण्हवअण्पद पोर्टल पर भरे जा सकते हैं। वर्ष 2021 के नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 जनवरी 2022 तक प्राप्त सभी आवेदनों/नामांकनों पर विचार किया जाएगा।

यह पुरस्कार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को मान्यता देते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार-2021 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2022) के अवसर पर दिया जाएगा।

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए पात्राता मानदंड और अन्य विवरण के संबंध में दिशानिर्देश ीजजचेरूध्ध्ूबकण्दपबण्पदध्ंबजेध्हनपकमसपदमे.दंतप.ेींाजप.चनतंेांत.2021.वदूंतके पर दिए गए हैं।

महिला और बाल विकास मंत्रालय हर साल व्यक्तियों और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के लिए इनकी सेवा के सम्मान में नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को पुरस्कार में रूप में प्रमाणपत्र और दो लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

पुरस्कार सभी व्यक्तियों और संस्थानों के लिए खुले हैं। पुरस्कारों की अधिकतम संख्या (व्यक्तिगत और संस्थागत सहित) 15 हो सकती है। हालांकि अधिकतम संख्या में किसी प्रकार की छूट की अनुमति महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति के विवेक पर दी जा सकती है।

पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों पर भी विचार किया जाता है। चयन समिति पर्याप्त औचित्य के साथ अपनी इच्छा के अनुरूप पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति/संस्था की सिफारिश भी कर सकती है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी पुरस्कारों के लिए आवेदन/अनुशंसित संस्थानों और व्यक्तियों की उपलब्धियों पर विचार करते हुए पुरस्कारों के लिए प्राप्त नामांकनों की जांच कर उसे शार्टलिस्ट करेगी। पुरस्कार विजेताओं का अंतिम चयन स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति करेगी।


आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...