सोमवार, 31 जनवरी 2022

इस बार रोजगार और विकास के लिए वोटः आर्येन्द्र शर्मा

 भाजपा के छल से लोग परेशान, इस बार रोजगार और विकास के लिए करेंगे वोटः आर्येन्द्र शर्मा



संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और सहसपुर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार आर्येन्द्र शर्मा ने भाऊवाला में एक जनसभा का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोग इस जनसभा का हिस्सा बने। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर और ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व प्रधान कंडोली मेघ सिंह भी मौजूद रहे।

इस दौरान आर्येन्द्र शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। उन्होंने बापू द्वारा दिए गए सत्य और अहिंसा के सिद्वांत को आदर्श लोकतंत्र की बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नाम ना केवल भारतीय जनमानस में बल्कि पूरी दुनिया में स्थायी छाप की तरह मौजूद है। 



सहसपुर में विकास के क्षेत्र में सरकार की विफलता को गिनाते हुए आर्येन्द्र शर्मा ने अपनी विकास की नीतियों की व्याख्या की, जिनमें युवाओं के लिए युवाओं को रोजगार, स्किल ट्रेनिंग संस्थान बनाने, सड़कों की स्तिथि सुधारने और महिलाओं को कुटीर उद्योग के साथ सशक्त करने जैसे काम शामिल हैं।

जनता को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भरोसा आप उनपर कर रहे हैं उसे कायम रखने के लिए वह मन, कर्म और वचन से काम करेंगे। वह क्षेत्रा के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और सहसपुर में विकास की लहर दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से विकास का जो सूखा सहसपुर में पड़ा हुआ है, उस सूखे का अंत कर सहसपुर को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...