रविवार, 20 फ़रवरी 2022

गरीब कन्या के विवाह में सहयोग के लिए आगे आए समाजसेवी

 गरीब कन्या के विवाह में सहयोग के लिए आगे आए समाजसेवी

कन्यादान से बड़ा कोई दान नहींः कमल खड़का



संवाददाता

हरिद्वार। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष समाजसेवी कमल खड़का ने ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प के माध्यम से निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। कमल खड़का ने बताया कि गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट एवं हम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट निरंतर समाज के गरीब जरूरतमंदों की मदद में सहयोग कर रहा है। 

उन्हें जानकारी मिली कि ज्वालापुर निवासी एक गरीब परिवार धन के अभाव के चलते कन्या का विवाह नहीं कर पा रहा है। कन्या के पिता नहीं हैं और माता घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। यह जानकारी मिलने पर उन्होंने ट्रस्ट की बैठक बुलाकर गरीब कन्या के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया और ट्रस्ट के सदस्यों व अन्य लोगों के सहयोग से बेड, अलमारी आदि सहित घरेलू जरूरत का सामान परिवार को भेंट किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। नितिन श्रोत्रिय व मनवीर चौहान ने कहा कि निम्न वर्गाे के उत्थान के लिए गठित ट्रस्ट अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट की और से निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने के साथ गरीब छात्रों को पढ़ाई में सहयोग किया जा रहा है। इसके अलावा गरीब जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र वितरण, गंगा स्वच्छता आदि गतिविधियां भी चलायी जा रही हैं। 

हर्षित शर्मा व अनुज जोशी ने कहा कि मलिन बस्तियों, कालोनियों में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बालिकाओं को पोष्टिक आहार भी वितरित किया जा रहा है। गरीब कन्या को उपहार स्वरूप भेंट में अशोक शर्मा, सन्नी वर्मा, देवाशीष शर्मा ने विशेष सहयोग किया। 

इस अवसर पर डा0 पदम प्रसाद सुवेदी, रामप्रसाद शर्मा, योगेश सोनी, लक्ष्मण ओझा, लोकनाथ सुवेदी, दीपक सोनी, डोली गिल, सपना, राम प्रसाद, अभिषेक शर्मा, राकेश दबाण, चंद्रशेखर जोशी आदि शामिल रहे।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...