रविवार, 13 फ़रवरी 2022

भाजपा अध्यक्ष ने शांडिल्य का समर्थन के लिए किया धन्यवाद

 भाजपा अध्यक्ष ने शांडिल्य का समर्थन के लिए किया धन्यवाद

शांडिल्य की पांचों राज्यों में ब्राह्मण समाज सहित सभी बिरादरियों से भगवा लहराने की अपील



संवाददाता

देहरादून। ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पांच चुनावी राज्य पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में ब्राह्मण महापंचायत की ओर से समर्थन दिया। वीरेश शांडिल्य ने जगत प्रकाश नड्डा को समर्थन पत्र सौंपा व भगवान राम व परशुराम की प्रतिमा भेंट की। उन्हें भगवा दोशाला देकर उनका सम्मान किया। नड्डा ने भी शांडिल्य का पांचों राज्यों में समर्थन देने धन्यवाद कर उनकी पीठ थपथपाई और कहा कि ब्राह्मण महापंचायत के समर्थन से भाजपा को मजबूती मिलेगी।

ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पांचों चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का काम किया जाएगा और ब्राह्मण समाज समेत सभी बिरादरियों को मोदी के पक्ष में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्व समाज का पथ-प्रदर्शक है और ब्राह्मण महापंचायत समाज को सही पथ दिखाने का काम करेगा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगा।

वहीं शांडिल्य ने जगत प्रकाश नड्डा को दिए समर्थन पत्र के माध्यम से कहा कि जो काशी कॉरिडोर, करतारपुर कॉरिडोर को लेकर मोदी ने काम किया वह सराहनीय, अतुलनीय व ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि भारत मे 10 वर्ष तक सिख प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति रहे पर किसी ने छोटे साहिबजादों के बलिदान की गाथा बारे नहीं सोचा पर नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 26 दिसम्बर को वीर बलिदान दिवस मनाने का ऐलान किया जिससे पूरे विश्व तक छोटे साहिबजादों की शहादत की दास्तां पहुँची। उन्होंने कहा कि मोदी सर्व समाज के लिए मील पत्थर फैंसले ले रहे है जिसके लिए ब्राह्मण महापंचायत उन्हें नमन करता है। 

ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही राम राज्य हर प्रदेश में ला सकते है और मोदी द्वारा चलाए गए इस यज्ञ में ब्राह्मण महापंचायत बढ़-चढ़कर आहुति डालने का काम करेगा। वहीं शांडिल्य ने पांचों राज्यों के वोटरों से अपील की है कि जो राम को लाएं है हम उनको लाएंगे अबकी बार भगवा लहरायेंगे।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...