शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

हर नागरिक की होगी सिंगल आईडी

 हर नागरिक की होगी सिंगल आईडी

आपस में लिंक होंगे सभी दस्तावेज



एजेंसी

नई दिल्ली। आने वाले समय में देश के हर व्यक्ति के पास सिंगल डिजिटल आईडी होगी। इससे आधार पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट समेत सभी दस्तावेज एक दूसरे से लिंक होंगे। आपको आधार, पैन या लाइसेंस के वेरिफिकेशन के लिए अलग-अलग आईडी देने की जरूरत नहीं होगी। इस नई तकनीक पर इलेक्ट्रानिक्स मंत्रालय काम कर रहा है। मंत्रालय ने केंद्रीकृत डिजिटल पहचान का एक नया माडल प्रस्तावित किया है।

प्रस्तावित मसौदे में मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि यह एकीकृत डिजिटल पहचान नागरिक को इन पहचानों पत्रों को नियंत्रण में रखकर सशक्त बनाएगी और उन्हें यह चुनने का विकल्प प्रदान करेगी कि किस उद्देश्य के लिए किसका उपयोग करना है। प्रस्ताव के जल्द ही सार्वजनिक होने की उम्मीद है और मंत्रालय 27 फरवरी तक लोगों की प्रतिक्रियाएं मांगेगा।

इस एकीकृत डिजिटल पहचान के तहत केंद्रीय के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के पहचान पत्रों को भी एक साथ रखा जा सकेगा। साथ ही ईकेवाईसी के माध्यम से इस डिजिटल आईडी का उपयोग अन्य थर्ड पार्टी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक नागरिक की सभी डिजिटल पहचान को एक दूसरे के साथ जोड़ा जा सकता है, जो मसौदा प्रस्ताव के अनुसार बार-बार सत्यापन प्रक्रिया की आवश्यकता को समाप्त कर देगा।

मंत्रालय ने इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर (इंडईए) 2.0 के तहत प्रस्ताव पेश किया है। इंडईए को पहली बार 2017 में सरकारी संगठनों के व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ आईटी विकास को सक्षम करने के लिए प्रस्तावित और डिजाइन किया गया था। तब इसे अपडेट किया गया है। 2.0 संस्करण में इंडईए एक ऐसे ढांचे का प्रस्ताव करता है, जो सार्वजनिक और साथ ही निजी क्षेत्रा की कंपनियों को ग्राहकों को समग्र और एकीकृत सेवाएं देने के लिए जो उनकी संगठनात्मक सीमाओं से परे हो सकता है, आईटी वास्तुकला का निर्माण और डिजाइन करने में सक्षम बनाता है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...