रविवार, 6 मार्च 2022

मानवीय आधार पर महान विश्व सहायता-सहयोग का इच्छुक

 मानवीय आधार पर महान विश्व सहायता-सहयोग का इच्छुक

रूस-यूक्रेन बातचीत कर निकालें विवादों का समाधानः महान विश्व



संवाददाता

हल्द्वानी। महाशक्ति स्थल (तपोभूमि) द्वारा जाारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अखण्ड यूरोप एवं अखण्ड (एकीकृत) रूस की अवधारणा के अर्न्तगत रूस एवं यूक्रेन बातचीत कर सभी विवादों का समाधान निकालें। तपोभूमि के साधक बिनोद कुमार जोशी ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि इस अवधारणा के अन्तर्गत यदि यूक्रेन व रूस बातचीत करने के लिए तैयार हैं तो वे हल्द्वानी (नैनीताल) देवभूमि आ जायें। 

तपोभूमि के साधक बिनोद कुमार जोशी ने कहा कि मानवीय आधार पर महान विश्व, यूक्रेन तथा रूस की सहायता एवं सहयोग करने के लिए इच्छुक है। महान विश्व रूस, भारत, चीन, कोरिया, जर्मनी, आयरलैण्ड, अर्जटीना, आस्ट्रेलिया, ईराक तथा वियतनाम इत्यादि के विभाजन को नहीं स्वीकारता है तथा सभी के एकीकरण के लिए प्रयासरत है। महान विश्व द्वारा ऐलान किया गया कि यदि स्वमेव युद्व नहीं रूकता है तो शान्ति स्थापना के लिए निष्पक्ष सेना यूक्रेन एवं यूरोप में भेजी जायेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सभी देशों की सुरक्षा करने के लिए महान विश्व प्रयासरत है। महान विश्व ने आग्रह किया कि जहां पर भी अचानक शुरू हुए युद्व चल रहे हैं वहां कम से कम 72 घंटे का युद्वविराम करें जिससे कि युद्वग्रस्त क्षेत्र से जनता सुरक्षित स्थानों पर चली जाये तथा शान्ति प्रयासों को आरम्भ करने का मौका मिल जाये। साथ ही यह भी कहा कि यदि यूक्रेन के राष्ट्रपति इच्छुक हैं तो उन्हें सुरक्षित अन्य देश जाने दिया जाये, अन्य देशों में पनाह लेनी दी जाये। वे देवभूमि में आकर सुरक्षित रह सकते हैं।

महान विश्व की ओर से कहा गया है कि मानव सभ्यता एवं पृथ्वी अपनी संक्रमण काल से गुजर रही है। इसलिए युद्व की विभीषिका को नहीं सहन कर सकती है। इसके अलावा महान विश्व के साधक जोशी ने महान विश्व के काबीना मंत्री (रक्षा एवं वित्त) जिम्मी दी ग्रेट द्वारा जारी अनुलेख का हवाला देते हुए बताया गया कि सभी शान्ति वार्तायें महाशक्ति स्थल (तपोभूमि), महान विश्व के तत्वाधान में भारत एवं अन्य स्थानों में आयोजित की जायेगी। सभी पक्ष जन-धन की हानि से बचें। सेनापति सतर्क इन्टरनेट पर देखने के लिए निम्न स्थानों पर उपलब्ध है। ीजजचेरूध्ध्लवनजनण्इमध्नवम्त्ज्ञड्रलळत्े अहम ईश्वरीय सांकेतिक अंक (दिव्य कोड)। ीजजचेरूध्ध्लवनजनण्इमध्.ऋपर1व् पेम्ज्ञन् समस्त सर्वाधिकार, उनकी महानता बिनोद कुमार जोशी द्वारा सुरक्षित है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...