रविवार, 27 अक्तूबर 2019

पति नहीं लाया अंडा तो घर छोड़कर भागी महिला

पति नहीं लाया अंडा तो घर छोड़कर भागी महिला



महिला का पति दिहाड़ी मजदूर है। महिला के पति का कहना है कि वह परिवार के लिए रोज खाने के लिए अंडों का इंतजाम नहीं कर सकता है। उसकी पत्नी का प्रेमी इसी बात का फायदा उठाकर रोज अंडे लेकर आता था।
एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक विचित्र घटना सामने आई है, एक महिला घर में पति द्वारा अंडे नहीं दिए जाने के कारण घर छोड़कर भाग गई। पुलिस के अनुसार कैंपियरगंज में रहने वाली महिला चार महीने पहले भी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और बाद में वापस आ गई थी।
महिला ने पुलिस को बताया था कि पति ने उसे अंडे खाने को नहीं दिए और इस बात से वह दुखी हो गई। महिला का पति के साथ अंडों को लेकर विवाद हुआ और एक बार फिर वह घर से भाग गई। उसका प्रेमी भी अपने घर पर नहीं है, ऐसा माना जा रहा है कि दोनों साथ में फिर से भाग गए हैं।
महिला का पति दिहाड़ी मजदूर है। महिला के पति का कहना है कि वह परिवार के लिए रोज खाने के लिए अंडों का इंतजाम नहीं कर सकता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का प्रेमी इसी बात का फायदा उठाकर रोज अंडे लेकर आता था। उसने कहा कि वह अंडा खाने की शौकीन है और उसका प्रेमी रोज उसके लिए अंडा लेकर आता था।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...