सोमवार, 18 नवंबर 2019

केन्द्रशासित प्रदेश बनाये जाने की मांग को लेकर मोर्चा ने घेरा तहसील

केन्द्रशासित प्रदेश बनाये जाने की मांग को लेकर मोर्चा ने घेरा तहसील



संवाददाता
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड को केन्द्रशासित प्रदेश बनाये जाने की मांग को लेकर मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर प्रधानमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम विकासनगर कौस्तुभ मिश्र को सौंपा।
नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के 19 वर्षों के कार्यकाल में वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य गठन की अवधारणा को तार-तार करने का काम किया है। राज्य गठन का उद्देश्य प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सुशासन, पलायन, सुलभ न्याय आदि तमाम मुद्दों को लेकर हुआ था, लेकिन जनता को न्याय मिलना तो दूर सिर्फ ठोकर ही मिली।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि प्रदेश की जनता को छोटे-मोटे न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरे खानी पड़ती हैं, तथा अन्ततः उसको उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ता है, जिसका नतीजा यह हुआ कि वर्तमान त्रिवेन्द्र सरकार के कार्यकाल में 19,614 याचिकायें (एमएस/एसएस/एसबी/पीआईएल) योजित की गई तथा पूर्ववर्ती सरकारों के समय भी हजारों की तादाद में याचिकायें योजित की गयी। नेगी ने कहा कि प्रदेश हजारों करोड़ के कर्ज में डूब गया है तथा लगभग ढाई-तीन हजार करोड़ रूपया प्रतिवर्ष कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च हो रहे हैं।
राज्य गठन की सारी अवधारणा चूर-चूर होकर रह गई है तथा प्रदेश में माफियाओं, लुटेरों, बलात्कारियों, जालसाओं का राज स्थापित हो गया है। स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में इतनी गिरावट आई है कि हजारों स्कूल/अस्पताल बंद हो गए तथा सरकारी अस्पताल भी भगवान भरोसे चल रहे हैं। प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिलना एक दिव्य स्वप्न हो गया है तथा सुविधाओं के अभाव में बहुत तेजी से पलायन हो रहा है। आलम यह है कि प्रदेश में माफिया राज स्थापित होने के कारण रेत-बजरी 20-25 हजार प्रति ट्रक बिक रहे हैं।
मोर्चा ने प्रधानमन्त्री से उत्तराखण्ड वासियों की भावनाओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर प्रदेश को केन्द्र के हवाले (केन्द्रशासित प्रदेश) करने की दिशा में कार्यवाही करने की मांग की।
तहसील घेराव में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, डा0 ओपी पंवार, मौ0 असद, ओपी राणा, केसी चन्देल, भीम सिंह बिष्ट, प्रवीण शर्मा पीन्नी, सुशील भारद्वाज, नरेन्द्र तोमर, विनोद गोस्वामी, श्रवण ओझा, अशोक डंडरियाल, केपी सक्सेना, मनोज राय, अंकुर चौरसिया, शेर सिंह चौधरी, रहबर अली, जसवन्त सलानी, भजन सिंह नेगी, जयदेव नेगी, विरेन्द्र सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...