गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

कब और कितनी नींद जरूरी होती है!

कब और कितनी नींद जरूरी होती है!
कैलकुलेट करें अपने सोने का सही समय



प0नि0डेस्क
देहरादून। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। यदि रोजाना की नींद पूरी नहीं करते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
नींद स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है लेकिन लोग इस बात को नहीं समझ पाते हैं कि पर्याप्त नींद ना लेना वजन और मेटाबॉलिज्म से लेकर मस्तिष्क के कार्य और मनोदशा तक को प्रभावित कर सकता है। 
एक शिशु को प्रत्येक दिन 17 घंटे की नींद की जरूरत होती है, जबकि एक वयस्क के लिए रात में महज 7 घंटे की नींद काफी है। एक अध्ययन में बताया गया है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए कब और कितने नींद की जरूरत होती है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार ये विभिन्न आयु समूहों के लिए सामान्य नींद दिशानिर्देश हैं-
स्लीप गाइडलाइन्सः
- 3 महीने तक के बच्चे के लिए 14 से 17 घंटे की नींद जरूरी है।
- 4 से 11 महीने में 12 से 15 घंटे की नींद,
- 1 से 2 साल में 11 से 14 घंटे,
- 3 से 5 साल में 10 से 13 घंटे,
- 6 से 13 साल में 9 से 11 घंटे,
- 14 से 17 साल में 8 से 10 घंटे,
- 18 से 64 वर्ष में 7 से 9 घंटे और 
- 65 वर्ष और अधिक आयु में 7 से 8 घंटे नींद लेना जरूरी है।
हर किसी के सोने का समय उनकी सुविधानुसार होता है। बराबर के उम्र के लोगों की नींद भी अलग-अलग होती है। कुछ लोगों को अच्छी तरह से आराम करने के लिए रात में कम से कम 9 घंटे की नींद की जरूरत हो सकती है, जबकि अन्य आयु वर्ग के लोगों को लग सकता है कि 7 घंटे की नींद उनके लिए सही है।
पर्याप्त नींद ना लेना स्वास्थ्य को प्रभावित करता हैः
डायबिटीज- पर्याप्त नींद ना लेना शरीर के शुगर लोअरिंग हॉर्माेन, इंसुलिन को प्रभावित करता है। जो लोग रोजाना पर्याप्त नींद नहीं लेते उनमें डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है, साथ ही टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
वजन बढ़ता है- नींद की कमी के कारण ब्रेन उस सिगनल को प्रभावित करता है जो शरीर को बताता है कि पेट भरा है या नहीं। इस वजह से ओवरइटिंग कर सकते हैं। यही कारण है कि पर्याप्त नींद ना लेना वजन को बढ़ा सकता है।
इम्यूनिटी कमजोर हो सकता है- कम सोना इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है जिसके कारण सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। वायरस स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
मेमोरी कमजोर करता है- पर्याप्त नींद लेना याददाश्त को कमजोर कर सकता है। साथ ही हमारे अंदर नकारात्मकता की भावना को भी बढ़ा सकता है।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...