सोमवार, 16 दिसंबर 2019

विजय दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

विजय दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश 



जागरूक बनो आवाज उठाओ संस्था ने कपड़े के थेले वितरित किए
संवाददाता
देहरादून। जागरूक बनो आवाज उठाओ संस्था द्वारा विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को कपडे़ के 101 थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 
इस अवसर पर संस्था के संयोजक यशवीर आर्य ने बताया कि थैले वितरित करना और उनको प्राप्त करना ही काफी नहीं है, बल्कि घर से निकलते समय थैला साथ रखा जाए और थैले का प्रयोग हो तब ही यह अभियान सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से हम पालीथिन से मुक्ति पा सकेगे और हमारे आसपास का पर्यावरण संरक्षित रह सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पुनित कार्य बिना जन सहभागिता के संभव नही है। 
संस्था के कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण सरक्षण का संदेश देने के कार्य का दून के मेयर सुनील उनियाल और राजपुर विधायक खजान दास अवलोकन किया और उन्होंने संस्था के कार्य की सराहना की। संस्था के संयोजक आर्य ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा अगला थैले वितरण कार्यक्रम हनुमान चौक पर किया जायेगा।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...