शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

38 साल का रिकार्ड टूटा

38 साल का रिकार्ड टूटा


अंटार्कटिका का तापमान 20° सेल्सियस के पार पहुंचा



एजेंसी
साओ पाउलो। दुनिया में गर्मी बढ़ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दक्षिण ध्रूव अंटार्कटिका में पहली बार तापमान 20° के पार ;20.75° सेल्सियसद्ध पहुंच गया। यह तापमान 9 पफरवरी को अंटार्कटिका के सेमूर द्वीप बने रिसर्च स्टेशन पर मापा गया था। इससे पहले साइनी द्वीप पर जनवरी 1982 में 19.8° सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। ब्राजीलियन शोधकर्ता कार्लाेस शिपफर ने बताया कि इसे धरती के गर्म होने को लेकर चेतावनी के तौर पर जरूर देखा जा सकता है। 
खबरों के मुताबिक 6 पफरवरी को अंटार्कटिका स्थित एस्परांजा के अर्जेंटीनियाई रिसर्च स्टेशन में 18.3° सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। हालांकि दक्षिण ध्रूवों पर रिकार्ड किए गए तापमान की वर्ल्ड मेट्रोलाजिकल आर्गनाइजेशन द्वारा पुष्टि होना बाकी है।  
अंटार्कटिका स्थित दूरस्थ इलाकों में स्थित रिसर्च स्टेशनों में हर तीन दिन में तापमान चैक किया जाता है। वैज्ञानिकों ने इस बढ़ोतरी को आश्चर्यजनक और असामान्य करार दिया है। अंटार्कटिका की 23 साइट्स पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन कर रहे कार्लाेस शिपफर कहते हैं कि कई साइट्स पर हम वार्मिंग ट्रेंड्स ;गर्मी का चलनद्ध देख रहे हैं, लेकिन इस तरह से तापमान में इजापफा कभी नहीं देखा गया। शिपफर यह भी कहते हैं कि अंटार्कटिका के साउथ शेटलैंड आइलैंड और जेम्स रास द्वीपसमूह में 20 सालों में तापमान में कापफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 21वीं सदी का पहला दशक तो ठंडा रहा, लेकिन दूसरे दशक में गर्मी तेजी से बढ़ी है।
ब्राजीलियन अंटार्कटिका प्रोग्राम से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण ध्रूव में तापमान में इजापफा समुद्री जलधाराओं और अल नीनो प्रभाव के चलते हो सकता है। इस समय वायुमंडल में जलवायुवीय बदलाव देखे जा रहे हैं, इनसे भी ध्रूवों का तापमान बढ़ सकता है। 
अंटार्कटिका क्षेत्रा में ;60° दक्षिण अक्षांश और उससे ऊपरद्ध दुनिया का 70 पफीसद ताजा पानी है। अगर यहां के सभी ग्लेशियर पिघल गए तो समुद्र तल 50-60 मीटर ऊपर हो जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 21वीं सदी के अंत तक समुद्र तल 30 से 110 सेमी बढ़ जाएगा। इसे रोकने के लिए किसी भी हाल में उत्सर्जन रोकना होगा।
वर्ल्ड मीटियोरोलाजिकल आर्गनाइजेशन की प्रवक्ता क्लेयर नेलिस ने बताया कि 1979 से 2017 तक अंटार्कटिका की बपर्फ में सालाना 6 गुना की कमी आई। 2019 में उत्तर ध्रूव आर्कटिक सर्कल में कनाडा के एल्समेयर आइलैंड में जुलाई में 21° सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...