रविवार, 8 मार्च 2020

20 दिवसीय योग एवं चतुर्वेद परायण यज्ञ संपन्न

20 दिवसीय योग एवं चतुर्वेद परायण यज्ञ संपन्न



संवाददाता
देहरादून। वैदिक साधन आश्रम तपोवन द्वारा आयोजित 20 दिवसीय योग एवं चतुर्वेद परायण यज्ञ पूर्ण आहुति के साथ स्वामी चितेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में सम्पन्न हो गया। 
इस अवसर पर आचार्य आशीष ने गायत्री मंत्र की विस्तार से महिमा वर्णन किया। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी मुक्ता नन्द, स्वामी नित्यानंद, पंडित सूरत राम शर्मा, श्रीमती सुरेंद्र अरोरा ने अपने प्रवचनों से जनमानस को लाभान्वित किया। 
यज्ञ के बीस दिनों के दौरान देश के कई प्रदेशों से भी लोग आते रहे। गाजियाबाद, गौतमबुद्व नगर होम गार्ड के जिला कमांडेंट वेद पाल सिंह चपराना, प्रेम प्रकाश शर्मा, यशवीर आर्य, मनमोहन कुमार आर्य, श्याम सुन्दर सोनी, अशोक वर्मा, ओम प्रकाश मलिक, दर्शन कुमार अग्निहोत्रि, महेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार भंडारी, शत्रुघन कुमार मौर्य, महेंद्रू, ज्ञानचंद, कपूर चन्द, जितेन्द्र सिंह तोमर, कांता काम्बोज आदि ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...