शुक्रवार, 13 मार्च 2020

3 महीने में बदल दें मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर

बीमार होने से बचना है तो इन डेली यूज चीजों को बदलें-2
3 महीने में बदल दें मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर



प0नि0डेस्क
देहरादून। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ डेली यूज में आने वाली कुछ चीजों का सेहत पर सीधा असर पड़ता है। शायद यकीन ना हो लेकिन घर में मौजूद ऐसी कई चीजें हैं जिनका जाने-अनजाने लोग वर्षो तक इस्तेमाल करते रहते हैं। उनको लगता है कि वह तो अभी ठीक है और यूज किया जा सकता है लेकिन यह चीजें अक्सर बीमार कर देती हैं। 
इन डेली यूज आइटम्स के बारे में सभी जानते भी है जिन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से नियमित रूप से बदलना जरूरी होता है। इन डेली यूज होने वाले आइटम्स के खराब होने का इंतजार करने की बजाए उन्हें रेग्युलर बेसिस पर बदलते रहना चाहिए।
ज्यादातर लड़कियों को मुंहासे और पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह होती है उनका मेकअप प्रॉडक्ट और मेकअप से जुड़े टूल्स। अगर आपका मेकअप ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर गंदा है जिसे आपने हफ्तों से साफ नहीं किया है तो उनमें बैक्टीरिया आ जाता है जिस वजह से आपकी स्किन में खुजली और जलन हो सकती है। लिहाजा बेहद जरूरी है कि आप अपने मेकअप ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर को नियमित रूप से साफ करती रहें। साथ ही हर 3 महीने में इन्हें बदलकर नया ब्रश खरीदना ही सही रहेगा।



 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...