शुक्रवार, 13 मार्च 2020

बुरांस के फूलों के संरक्षण की परम्परा फूलदेई त्यौहार

बुरांस के फूलों के संरक्षण की परम्परा फूलदेई त्यौहार



संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड के मध्य हिमालयी क्षेत्रो में बुरांश का पेड़ अपनी सुंदरता के लिए आकर्षक का केंद्र हैं वही लाल बुरांस औषधि का खजाना भी हैं। यह पौधा पर्वतीय क्षेत्रो के ऊंचाई वाले भागो में पाया जाता हैं। हमारे पूर्वज इसकी सुरक्षा की दृष्टि से प्राचीनकाल से ही बुरांस के फूलों का उपयोग फूलदेई त्यौहार के रूप में किया करते थे ताकि यह फूल आनेवाली पीढ़ी के लिए संरक्षित रहे। 
यह पर्व उत्तराखंड में चैत्र मास के पहली गत्ते (पहला दिन) को मनाया जाता हैं। इस दिन गांव के बच्चों की टोलियां बुरांस, फ्यूंली, आड़ू, पुलम, नासपती, सिलमोड़ के फूलांे को सुबह होते ही घरों के दहलीज पर डालते है ताकि बसंत की बहार की जैसी खुशियां घर में आये। बच्चे जब घरों में फूल डालते हैं तो घर वाले बच्चों को गुड़, मिसरी, चावल, दाले, मिठाइयां, टॉफी व पैसे देते हैं। सभी बच्चे इकठ्ठे होते हैं और एक साथ गुड़ चावल को भूनकर खाते है। वक्त के साथ-साथ लोग शहरीकरण के वजह इस लोकपर्व फूलदेई त्योहार को भूलने लगे हैं।    
पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डा0 त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं फूलदेई त्योहार हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ हमारे पूर्वजों की धरोहर हैं क्योंकि हमारे पूर्वज जानकार, अनुभवी व विद्धान थे। इसलिए जो पौधे लाभकारी होते थे उन्हें त्योहारों व देवपूजन से जोड़ कर उनका पूजन किया करते थे ताकि वे पेड़ पौधे बचे रहे। जैसे बुरांस, पीपल, बरगद, पय्या, सुराई, तुलसी अन्य। डा0 सोनी के अनुसार बुरांस का पेड़ औषधि भंडार के रूप में हैं जिसके फूल के रस से दिल की बीमारी, किटनी, हड्डियों के दर्द, खून की कमी को दूर करने, स्किन व त्वचा में निखार व अन्य बीमारियों में लाभ मिलता है। यही नही इनके पत्तियां पशुओं में बिछवाने के साथ इनसे जैविक खाद भी तैयार किया जाता हैं और इसकी लकड़ियों से फर्नीचर व कृषि के उपकरण बनाये जाते हैं। 
उन्होंने कहा कि आज पलायन की मार यह त्योहार भी झेल रहा हैं। गांव छोड़कर जो लोग शहरों में चले गए है, उनके बच्चे इस फूलदेई त्योहार से कोसो दूर जा रहे है। एक विरासत की संस्कृति विलुप्त की कगार पर है। इस त्योहार से अपने बच्चों को जोड़ना चाहिए ताकि फूलदेई त्योहार जैसी हमारी संस्कृति बची रही जिसके लिए आम जनमानस को आगे आने की जरूरत हैं।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...