रविवार, 15 मार्च 2020

वाट्सऐप से आगे निकला टिकटाक

वाट्सऐप से आगे निकला टिकटाक



नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इस साल जनवरी में टिकटाक सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला नान-गेम ऐप बन गया था। सोशल विडियो ऐप ने इस महीने अपने ही 104.7 मिलियन डाउनलोड के रिकार्ड को तोड़ 112.9 मिलियन का आंकड़ा छू लिया।
एजेंसी
नई दिल्ली। टिकटाक के लिए फरवरी लगातार दूसरा सफल महीना साबित हुआ है। इस महीने भी टिकटाक ने सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप के मामले में दिग्गज वाट्सऐप और फेसबुक को पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में टिकटाक के सबसे ज्यादा रजिस्टर्ड डाउनलोड्स हुए हैं। फरवरी में ऐंड्रायड व आईओएस को मिलाकर टिकटाक ऐप दुनिया में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया। सेंसर टावर की एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। डाउनलोड और रेवेन्यू ग्रोथ के मामले में टिकटाक के लिए फरवरी बेहतरीन रहा।
याद दिला दें कि इस साल जनवरी में टिकटाक सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला नान-गेम ऐप बन गया था। सोशल विडियो ऐप ने इस महीने अपने ही 104.7 मिलियन डाउनलोड के रिकार्ड को तोड़ 112.9 मिलियन का आंकड़ा छू लिया। सेंसर टावर की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फरवरी में टिकटाक का रेवेन्यू 50.4 मिलियन डालर रहा जो पिछले साल फरवरी की तुलना में 784.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा टिंडर और यूट्यूब के बाद टिकटाक ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नान-गेम ऐप में तीसरा नंबर हासिल किया।
टिकटाक के सबसे ज्यादा यूजर चीन में है, जहां यह ऐप डाउऐन नाम से उपलब्ध है। चीन में यूजर्स ने करीब 46 मिलियन डालर खर्च किए जिससे इस महीने रेवेन्यू बढ़कर 91 प्रतिशत हो गया। इसके बाद अमेरिका ने 3 मिलियन डालर और ग्रेट ब्रिटेन ने 2,16,000 डालर खर्च किए।
भारत में टिकटाक की ग्रोथ की बात करें तो भारत में यह अभी भी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप्स बना हुआ है। ग्लोबली टिकटाक के कुल डाउनलोड में 46.6 मिलियन भारत में हैं यानी 41.3 फीसदी यूजर्स भारत से हैं। फरवरी में डाउनलोड की संख्या भी 64.8 प्रतिशत बढ़ी। ब्राजील धीरे-धीरे भारत के बराबर आ रहा है। इस महीने ब्राजील में 9.7 मिलियन डाउनलोड हुए। अमेरिका में टिकटाक को 6.4 मिलियन बार डाउनलोड किया।
टिकटाक के कुल डाउनलोड्स के आंकड़ों को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से जुटाया गया है। इसमें चीन और दूसरे मार्केट्स में थर्ड पार्टी डाउनलोड्स शामिल नहीं है। गूगल प्ले पर 93.2 मिलियन ऐप इंस्टाल हुए हैं जबकि ऐप स्टोर पर यह संख्या 19.7 मिलियन है। कुल मिलाकर कहें तो टिकटाक को लान्च के बाद से अब तक 19.7 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल टिकटाक सबसे ज्यादा नान-गेम डाउनलोड करने के मामले में वाट्सऐप को पीछे छोड़ देगा।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...