शनिवार, 30 मई 2020

प्रशासनिक अधिकारी यमुना प्रसाद व्यास को भावभीनी विदाई 

प्रशासनिक अधिकारी यमुना प्रसाद व्यास को भावभीनी विदाई 



सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित हुआ विदाई समारोह 
संवाददाता
देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में आयोजित विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी यमुना प्रसाद व्यास को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना डा0 अनिल चंदोला ने कहा कि सभी कर्मचारियों को यमुना प्रसाद व्यास के कार्यकुशलता, दृढ़ इच्छा शक्ति, शालीनता आदि से प्रेणना लेनी चाहिए। 
अपने विचार व्यक्त करते हुई व्यास ने कहा कि उन्होंने सूचना विभाग में अपनी 40 वर्ष की सेवा पूरी की है। इस दौरान उनको विभाग से पूरा सहयोग मिला, जिसके लिये उन्होंने हृदय से अपने सभी साथियों एवं अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संयुक्त निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी ने कहा कि व्यास की कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उप निदेशक केएस चौहान ने कहा कि राज्य गठन के समय से ही व्यास की कार्यशुलता और कार्यों के प्रति जिम्मेदारी देखी है। उन्होंने सदैव अपने कार्य और विभाग के प्रति समर्पण की भावना को अपने हृदय में समाहित करके रखा।
इस अवसर पर उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवनचंद्र जोशी, सहायक लेखाकार केएस पंवार, फोटोग्राफर शेखर चन्द्र जोशी, प्रशांत रावत आदि ने विचार व्यक्त किए और अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दीर्घ आयु की मंगल कामना के साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर सदैव उनके साथ एक परिवार की भांति खड़े रहने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेश चंद्र भट्ट ने किया।


 


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...