गुरुवार, 15 अक्तूबर 2020

पेट से आती गुड़गुड़ की आवाज

पेट से आती गुड़गुड़ की आवाज



प0नि0डेस्क
देहरादून। पेट में गैस, कब्ज और दर्द की वजह से कई बार पेट में बिना वजह गुड़गुड़ की आवाज आती है, जिसे अधिकतर समय हम नजरअंदाज कर देते हैं। पेट में गुड़गुड़ देरी से खाने की वजह से होता है। खाली पेट में गैस भरने की वजह से ऐसा हो सकता है, लेकिन अगर ये समस्या लंबे समय से हो रही है तो इस बात को अनदेखा ना करें क्योंकि यह एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है।
अगर पेट में लंबे समय से गुड़गुड़ की समस्या हो रही है तो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोगों को दवा लेने पर भी पेट में गुड़गुड़ की आवाजें आती है। ऐसे में डाक्टर्स की सलाह लेनी चाहिए। डक्टर्स अल्ट्रासाउंड और एक्सरे करवाने की सलाह दे सकते हैं क्योंकि इसके पीछे की वजह आंत का कैंसर भी हो सकता है। इस वजह से किसी भी साधारण सी समस्या को अनदेखा ना करें। अगर समस्या लंबे समय से हो रही है तो पफौरन डाक्टर की सलाह लें।
विशेषज्ञों की मानें तो दो समय खाने के बीच में हमें ज्यादा अंतर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा जब भी पेट से आवाजें आएं तो कुछ जरूर खा लें। अगर आप लंबे समय तक भूखे रहेंगे तो आंते कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में खाना पचाना कापफी मुश्किल हो सकता है।
इन बातों का हमेशा ख्याल रखें। पफाइबर और कार्बाेहाइड्रेस से भरपूर आहार का सेवन करें। अदरक को अपने डेली डाइट में जरूर शामिल करें। अधिक समय तक भूखें ना रहें। भोजन को चबा-चबाकर खाएं। अधिक चाय और कापफी का सेवन ना करें।
सुबह और शाम एक्सरसाइज करें। भरपूर नींद लें। तला-भुना अधिक ना खाएं।


माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...