शनिवार, 26 दिसंबर 2020

सेहत से खिलवाड़ का दिल पर असर

 सेहत से खिलवाड़ का दिल पर असर



प0नि0ब्यूरो

देहरादून। सेहत के मामले में सामान्य रोगों से बचाव को लेकर बढ़ती जागरूकता के बावजूद कुछ बीमारियां चुपचाप अपना पांव पसार रही हैं। उनका समय पर इलाज नहीं हो पाने की वजह से लोग मारे जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक ताजा रिपोर्ट में हृदय से संबंधित रोगों से मरने वालों का आंकड़ा बेहद गंभीर है। इसके मुताबिक हृदय की बीमारियों के चलते पहले के मुकाबले अब काफी मौतें हो रही है। 

उदाहरण के तौर पर वर्ष 2000 में हृदय रोग से दुनिया भर में 20 लाख लोग मारे गए थे, वहीं 2019 में यह आंकड़ा 90 लाख हो गया। बीमारियों से मृत्यु के मामलों में से 16 पफीसदी मौत अकेले हृदय रोगों से होती है। जिस बीमारी को लेकर समाज में प्रत्यक्ष तौर पर उतनी चिंता नहीं जताई जाती, वह इतनी बड़ी तादाद में लोगों को अपना शिकार बना रही है। 

आमतौर पर यह जीवनशैली और खानपान से ऐसी बीमारी  हैं, जिनका थोड़ा सा ध्यान रख कर बचा जा सकता है। लेकिन लोगों के आलस्य और लापरवाही की वजह से कोई बीमारी उनके भीतर घर बनाती है और पलते-बढ़ते हुए आखिरकार उनकी जान ले लेती है। फेफड़ों के जुड़ी बीमारियां होने के अलावा तंबाकू के कारण होने वाले हृदय रोगों से हर साल दुनिया में करीब 20 लाख लोगों की मौत हो रही है। हृदय रोगों से होने वाली हर पांचवीं मौत की वजह तंबाकू या धूम्रपान है।

इन तथ्यों के बावजूद लोग बेपिफक्र होकर धूम्रपान करते हैं। हृदय रोग सहित जीवनशैली और खानपान में तेजी से आते बदलाव की वजह से होने वाली कई बीमारियों की वजह से मौतों के आंकड़े भी तेजी से बढ़े। लेकिन लोग सुध्रने को तैयार नहीं है। तमाम जिम्मेदारी को निभाने वाला आदमी अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होता जा रहा है और इस लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।

ज्यादातर मामलों में अपनी सेहत को व्यक्ति खुद ही दुरुस्त रख सकता है या पिफर दांव पर लगा सकता है। जीवनशैली में थोड़ी नियमितता लाई जाए तो जानलेवा रोगों की चपेट में आने से बचा जा सकता है। सवाल है कि जीवनशैली में घुली ऐसी लापरवाहियां या आदतें किस काम की, जो तात्कालिक तौर पर राहत की तरह लगती हैं, लेकिन सेहत को दीर्घकालिक और गंभीर नुकसान पहुंचाती हैं।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant-page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...