सोमवार, 28 दिसंबर 2020

गरीबों को बांटे गर्म कपड़े और मास्क

गरीबों को बांटे गर्म कपड़े और मास्क



अफवाह फैलाने वालों पर रखेंगे कड़ी नजर 

संवाददाता

हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत एवं दीप चंद्र जोशी ने गरीबों एवं वंचितों को गर्म कपड़े और मास्क बांटे। इस दौरान उन्होंने सभी से कोरोना महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और खुद को सैनेटाइज करने की अपील भी की।

सामाजिक कार्यकर्ता बीसी पंत एवं दीप चंद्र जोशी ने रेलवे बाजार, राजपुरा, रोडवेज चौराहा, तिकोनिया चौराहा में जाकर वहां पर मौजूद गरीबों का जायजा लिया और उनको को गर्म कपड़े वितरित किए। इस दौरान उन्होंने आने-जाने वाले लोगों को मास्क भी वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान गरीबों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। अब सर्दियों में महामारी का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में गरीबों की मदद करने की उनकी मुहिम जारी रहेगी। 

उनके अभियान के दौरान लोगों ने उनको अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। दीप चंद्र जोशी का कहना था कि समाज के बीच झूठी अफवाह फैलाने वालों पर उनकी कड़ी नजर है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कारवाई कराई जायेगी। साथ ही उनके बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...