सोमवार, 11 जनवरी 2021

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते लगी रोक को तुरंत हटाया जाये: कै0 बलवीर सिंह रावत

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते लगी रोक को तुरंत हटाया जाये: कै0 बलवीर सिंह रावत


संवाददाता
देहरादून। कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने भारत सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के चलते के केंद्रीय कर्मचारियों के रोके गए डियरलेंस अलाउंस (डीए) को बहाल किया जाये।
कै0 रावत ने कहा कि अब एक लंबी अवधि बीत चुकी है और कोरोना वायरस का प्रभाव लगभग  समाप्ति की ओर बढ़ रहा है इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों  के महंगाई भत्ते के भुगतान पर लगी रोक को तुरंत हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारी भी देश तीव्रता से बढ़ती हुई बेताशा महंगाई की मार झेल रहे हैं। 
कैप्टन बलबीर सिंह रावत ने  कहा है कि विशेष रूप से  सरकार को देश की  सुरक्षा और रक्षा में सेवारत सुरक्षाबलों की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। वे कठिन और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके बारे में प्राथमिकता के आधार पर विशेष  सोच विचार किया जाना चाहिए ताकि उनका मनोबल बरकरार रह सके।
उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस विषय पर विचार करके प्राथमिकता से निर्णय लेगी।

अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...