रविवार, 10 जनवरी 2021

सामाजिक कार्यकर्ताओं की कुसुमखेड़ा में बैठक

सामाजिक कार्यकर्ताओं की कुसुमखेड़ा में बैठक

                    सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र जोशी, बीसी पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा शुक्ला




सामाज सेविका आशा शुक्ला को बनाया गया महिला मोर्चा अध्यक्ष 

संवाददाता

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा कार्यालय निकट एसबीआई हल्द्वानी में सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई। बैठक में महिलाओं की समस्याओं को दूर कराने के लिए समाज सेविका आशा शुक्ला को महिला मोर्चा का का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समाजसेवी दीपचंद जोशी के नेतृत्च में समाज सेवकों की कुसुमखेड़ा निकट एसबीआई हल्द्वानी में एक बैठक में का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज सेविका आशा शुक्ला को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी और बीसी पंत ने उन्हें पदभार सौंपा।

बैठक की जानकारी देते हुए जोशी ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि शहर की महिला आटो रिक्शा चालकों को सम्मानित किया जाएगा और गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित का कार्यक्रम भी चलता रहेगा। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों पर लगाम के लिए प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशाखोरी, घूसखोरी, झूठी अफवाह आदि के संबंध में भी कारवाई की जायेगी। 


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page  पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।



माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...