गुरुवार, 7 जनवरी 2021

सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद जोशी के नेतृत्व में कंबल वितरण

 सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद जोशी के नेतृत्व में कंबल वितरण

रात्रि 9 से 11 बजे तक कंबल और खाद्य सामग्री बांटी गई

कंबल वितरण करते हुए दीप जोशी कमल पंत


संवाददाता

हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी के नेतृत्व में हल्द्वानी शहर में रात्रि 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक शहर में गरीब लोगों को कंबल और खाद्य सामग्री बांटी गई। जोशी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक दायित्वों के लिए लोगों को आगे आना चाहिये। 

सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद जोशी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर के सड़कों में गरीबों लोगों को कंबल और खाद्य सामगी का वितरण किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तमाम औपचारिकता को दरकिनार कर सड़कों पर ठंड़ से ठिठुरते लोेगों को कंबल प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। 

इस अवसर पर दीप चंद जोशी ने कहा कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम उनकी टीम आयोजित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद मदद का दिखावा करने की बजाय मदद करना है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि मदद सुयोग्य पात्र को मिले। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि जोशी और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा कार्य अनुकरणीय है। ऐसे धर्मार्थ कार्यो के लिए औरों को भी आगे आना चाहिये।

इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी के साथ भुवन चंद्र पंत, कमल पन्त और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।


मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी

 मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से होेने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जतायी संवाददाता देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण न...