रविवार, 7 फ़रवरी 2021

अंडा देखकर पता चल जाएगा, नर है या मादा

 अंडा देखकर पता चल जाएगा, नर है या मादा



इजरायली वैज्ञानिकों की अनोखी तकनीकः अंडे के अंदर ही नर चूजे को मादा में बदला जा सकेगा

एजेंसी

नई दिल्ली। अंडा देखकर पता चल जाएगा कि इसमें नर है या मादा। अंडे में नर चूजा होने पर उसे बाहर निकलने से पहले ही मादा में तब्दील किया जा सकेगा। नर चूजों की हत्या के कारण चिकन इंडस्ट्री को घाटा होता है। इस घाटे से उबारने के लिए इजरायल के स्टार्टअप सूस टेक्नोलाजी के वैज्ञानिक नई तकनीक विकसित कर रहे हैं। जिससे अंडे में रहते हुए चूहों का जेंडर बदला जा सकेगा।

गौर हो कि दुनिया में हर साल 700 करोड़ नर चूजों की हत्या की जाती है क्योंकि चिकन इंडस्ट्री में मुर्गियों की तुलना में इनकी कम जरूरत होती है। सूस टेक्नोलाजी के वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल हम यह समझने की तकनीक विकसित कर रहे हैं कि जिससे हमें अंडा देखकर पता चल जाए कि इससे नर निकलेगा या मादा।

अंडे में मौजूद चूजे का जेंडर पहचानने के लिए वैज्ञानिक एग फ्रलूड (अंडे) का सैंपल और आप्टिकल टेक्नोलाजी का उपयोग कर रहे हैं। स्टार्टअप के मुताबिक एग फ्रलूड का सैंपल लेकर आप्टिकल टेक्नोलाजी के जरिए उसकी जांच की जाती है। इसके बाद साउंड वाइब्रेशन से जीन बदल कर उसे नर से मादा चूजा बनाया जा सकता है।

सूस टेक्नोलाजी अपनी नई तकनीक का ट्रायल फिलहाल इजराइल, अमेरिका और इटली में कर रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अंडों को स्पीकर के शोर के बीच 13 दिन तक रखा जाएगा। इस दौरान तापमान और नमी जरूरत के मुताबिक मेंटेन रहे, इसका ख्याल रखा जाएगा। स्पीकर से निकलने वाला साउंड चूहों के जीन पर असर डालेगा।


अब लिंक का इंतजार कैसा? आप सीधे parvatiyanishant.page पर क्लिक कर खबरों एवं लेखों का आनंद ले सकते है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...