शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

दार्जिलिंग में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का समापन

 

दार्जिलिंग में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का समापन

शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन  

एजेंसी
दार्जिलिंग। दार्जिलिंग के राजभवन में 11वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2021 भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय समारोह के समापन के मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़दार्जिलिंग से सांसद और विधान सभा सदस्य समापन समारोह में उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010KNC.jpg

इस अवसर पर राज्यपाल ने दार्जिलिंग के राजभवन में पहली बार आयोजित किए गए इस शानदार कार्यक्रम के लिए संस्कृति मंत्रालय के सभी अधिकारियोंकारीगरोंकलाकारों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027KH5.jpg

इस दौरान आयोजित प्रदर्शनों के अलावा दार्जिलिंग में लोगों ने पिछले दिनों सात आंचलिक सांस्कृतिक केंद्रों के कारीगरों द्वारा लगाए गए स्टालों को भी देखा। इस मौके पर प्रसिद्ध बाऊल गायक अनुत्तम दास बाऊल ने प्रस्तुति दी। कोनकोटी बोडो क्रिस्टी अफत द्वारा आयोजित बोडो सांस्कृतिक नृत्य एवं संयुक्त कलाकर मंच द्वारा किया गया याक नृत्य भी कुछ अन्य आकर्षण रहे। इसके अलावा सांस्कृतिक श्रेयस्कर द्वारा कोरियोग्राफ किए गए विविध कत्थकमंत्रा द्वारा फिनाले एवं नेपाली रॉक बैंड ने स्थानीय दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JDO8.jpg

कार्यक्रम को देखने और इसका आनंद लेने वालों की भारी भीड़ रही। आगंतुकों ने शिल्प स्टालों का दौरा कियाकारीगरों से बातचीत की और कई उत्पादों की खरीदारी की। आगंतुकों ने रचनात्मक माहौल का भी आनंद लिया और सभी कलात्मक प्रतिष्ठानों के साथ तस्वीरें लीं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004WGEY.jpg

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने दार्जिलिंग में तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया था। उन्होंने युवाओं के लिए संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला और यह बताया कि यह किस तरह ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवा कलाकारों को कैसे फायदे के साथ शामिल कर सकता है।

संस्कृति मंत्रालय का प्रमुख महोत्सव राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव वर्ष 2015 से सात जोनल सांस्कृतिक केंद्रों की सक्रिय भागीदारी से मनाया जा रहा है और यह भारत की जीवंत संस्कृति को केवल ऑडिटोरियम या दर्शक दीर्घाओं तक सीमित रखने के बजाय लोगों तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यह "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के पोषित लक्ष्य को मजबूत करने और साथ ही कलाकारों और कारीगरों को प्रभावी रूप से अपनी आजीविका को सहारा देने के साथ साथ यह आयोजन लोक एवं जनजातीय कलानृत्यसंगीतखानपान व संस्कृति को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जा पाने में मददगार रहा है। 

इससे पहले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव नवंबर 2015 से अब तक दिल्लीवाराणसीबेंगलुरुतवांगगुजरातकर्नाटकटिहरी और मध्य प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों और शहरों में आयोजित किया जा चुका है।

माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग

  माईगव हेल्पडेस्क पर डिजिलाकर सेवाओं का उपयोग व्हाट्सएप उपयोगकर्ता $91 9013151515 पर केवल नमस्ते या हाय या डिजिलाकर भेजकर कर सकते है चैटबाट...